राज्यपाल गुरमीत सिंह ने राहत सामग्री से भरे ट्रकों को दिखाई हरी झंडी, 13 जिलों में भेजी जा रही सहायता

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने राहत सामग्री से भरे ट्रकों को दिखाई हरी झंडी, 13 जिलों में भेजी जा रही सहायता

देहरादून

सचिन कुमार

उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह ने सोमवार को राजभवन परिसर से भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा आपदा राहत सामग्री से भरे ट्रकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

यह राहत सामग्री राज्य के 13 जिलों में भेजी जा रही है, जहां हाल की बारिश व आपदाओं से प्रभावित लोगों को मदद की आवश्यकता है।

कंबल, दरी और किचन का सामान भेजा गया

रेडक्रॉस द्वारा भेजी गई इस राहत सामग्री में कंबल, दरी और आवश्यक किचन किट शामिल हैं, जो विशेष रूप से आपदा प्रभावित परिवारों की तात्कालिक जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है।

इस अवसर पर राज्यपाल ने रेडक्रॉस समिति से जुड़े युवाओं से संवाद किया और उनके सेवाभाव की सराहना की। उन्होंने कहा कि

रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा जरूरतमंदों की सहायता के लिए जो कार्य किया जा रहा है, वह अत्यंत प्रशंसनीय है। समाज के प्रति ऐसी सेवा भावना ही उत्तराखंड की आत्मा को मजबूत करती है।

सेवा कार्यों को बताया प्रेरणास्रोत

राज्यपाल ने रेडक्रॉस के स्वयंसेवकों को “सेवा के सच्चे प्रतिनिधि” बताते हुए कहा कि उनकी प्रतिबद्धता और तत्परता, समाज के बाकी लोगों के लिए प्रेरणास्रोत है।