मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से की शिष्टाचार भेंट, राज्य के विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से की शिष्टाचार भेंट, राज्य के विकास कार्यों पर हुई चर्चा

हल्द्वानी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी स्थित आर्मी हेलीपैड पर देश के उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ से शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने उपराष्ट्रपति की कुशलक्षेम पूछी और उनके उत्तराखंड प्रवास के लिए आभार व्यक्त किया।

देश के उपराष्ट्रपति तीन दिवसीय राज्य भ्रमण के उपरांत दिल्ली लौटने से पूर्व हल्द्वानी पहुंचे, जहाँ उन्होंने उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित अन्य अधिकारियों से मुलाकात की। हेलीपैड परिसर में हुई इस भेंट में राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों एवं विकास परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति को उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों से सुसज्जित “हाउस ऑफ हिमालयाज” ब्रांड के उत्पाद भी भेंट किए। उपराष्ट्रपति ने राज्य की सांस्कृतिक विरासत, सैनिक परंपरा और सतत विकास प्रयासों की सराहना करते हुए राज्य को नई प्रेरणा देने की बात कही।

इसके पश्चात मुख्यमंत्री श्री धामी ने राज्यपाल के साथ निर्माणाधीन जमरानी बांध परियोजना का हवाई निरीक्षण किया और प्रगति की समीक्षा की।

इस अवसर पर सांसद अजय भट्ट, विधायक सरिता आर्या, मेयर गजराज बिष्ट, दर्जा मंत्री दीपक मेहरा, मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत, आईजी रिद्धिमा अग्रवाल, जिलाधिकारी वंदना, एसपी पीएन मीणा और स्टेशन कमांडर कर्नल जतिन ढिल्लन सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।