

संजय जोशी

द्वाराहाट

भारतीय जनता पार्टी ने आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर अपनी रणनीतिक तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंगलवार को लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में पार्टी की एक अहम बैठक आयोजित हुई, जिसमें राज्य मंत्री कैलाश पंत पर्यवेक्षक के रूप में पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया।



बैठक का मुख्य उद्देश्य जिला पंचायत सदस्य पद के संभावित उम्मीदवारों को लेकर रायशुमारी करना था। मंत्री पंत ने द्वाराहाट विधानसभा की आठ सीटों पर विस्तार से चर्चा की और कार्यकर्ताओं की राय जानी। बैठक के दौरान एक दर्जन से अधिक दावेदारों ने अपनी-अपनी दावेदारी पेश की।




इन चेहरों ने दिखाई सक्रियता
बैठक में भाजपा के कई प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इनमें प्रमुख रूप से
- जिलाध्यक्ष घनश्याम भट्ट
- मदन मोहन पांडेय
- विनोद भट्ट
- भूपेंद्र कांडपाल
- मंडल अध्यक्ष विजय बजेठा
- महिपाल सिंह
- महेश कैड़ा
- नंदिता भट्ट
- वीरेंद्र नेगी सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे।

कार्यकर्ताओं की भागीदारी से बढ़ा उत्साह

बैठक में कार्यकर्ताओं ने पंचायत चुनाव को लेकर अपनी स्थानीय मजबूती और जनसमर्थन का दावा किया। पर्यवेक्षक कैलाश पंत ने सभी की बातों को गंभीरता से सुना और कहा कि पार्टी जनता की नब्ज और कार्यकर्ताओं की सिफारिशों के आधार पर ही उम्मीदवार तय करेगी।

जल्द तय होंगे उम्मीदवार
राज्य मंत्री पंत ने कहा कि भाजपा पंचायत चुनाव को एक मौका नहीं, मिशन की तरह देख रही है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया और भरोसा जताया कि भाजपा हर स्तर पर दमदार प्रदर्शन करेगी।



