


स्थान – रुड़की
संवाददाता – प्रवेश राय

पिरान कलियर थाना क्षेत्र से एक मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें तीन युवक एक अन्य युवक को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस घटना में एक युवती के घायल होने की भी खबर है।


जानकारी के अनुसार, बिजनौर निवासी एक युवती पिरान कलियर दरगाह में जियारत के लिए आई थी। इसी दौरान तीन युवकों द्वारा युवती से छेड़छाड़ किए जाने का आरोप सामने आया है। जब एक युवक ने इस हरकत का विरोध किया, तो तीनों आरोपितों ने उस पर हमला कर दिया।



वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी
घटना का वीडियो वहीं मौजूद किसी व्यक्ति ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि युवक को सरेआम लाठी-डंडों से पीटा जा रहा है।


पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर मारपीट करने वाले युवकों की पहचान और तलाश शुरू कर दी है। थाना पिरान कलियर पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

युवती भी हुई घायल
मारपीट के दौरान हुई अफरा-तफरी में युवती भी घायल हो गई। पुलिस द्वारा उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया है और उसका बयान भी दर्ज किया जा रहा है।




