देहरादून: मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक शुरू, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

देहरादून: मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक शुरू, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को राज्य सचिवालय में कैबिनेट बैठक प्रारंभ हो गई है। बैठक में कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, गणेश जोशी, रेखा आर्य, सतपाल महाराज और सुबोध उनियाल समेत अन्य मंत्री मौजूद हैं।

इन अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर:

  1. पंचायती राज विभाग का आरक्षण प्रस्ताव
    ग्राम पंचायतों में आरक्षण को लेकर लाया गया प्रस्ताव इस बैठक में स्वीकृत हो सकता है।
  2. ग्राम पंचायतों में प्रशासकों की तैनाती पर चर्चा
    जिन पंचायतों में कार्यकाल समाप्त हो गया है, वहां प्रशासकों की नियुक्ति को लेकर भी चर्चा संभावित है।
  3. 8 शहरों में 23 खेल अकादमियों का लिगेसी प्लान ड्राफ्ट
    राज्य के आठ शहरों में 23 खेल अकादमियों की स्थापना के लिए तैयार लिगेसी प्लान ड्राफ्ट को मंजूरी मिल सकती है।

4. नंदा गौरा योजना में संशोधन प्रस्ताव
नंदा गौरा योजना के अंतर्गत ग्रेजुएट या 12वीं के बाद स्किल-बेस्ड कोर्स करने वाली छात्राओं को भी सहायता राशि दिए जाने का प्रस्ताव शामिल है।

5. उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण की नीति
लंबे समय से संविदा पर कार्यरत उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण को लेकर ठोस नीति लाने पर कैबिनेट निर्णय ले सकती है।

    राज्य हित में लिए जा सकते हैं बड़े निर्णय

    बताया जा रहा है कि यह बैठक कई जनहितकारी निर्णयों और नीतिगत सुधारों के लिहाज़ से बेहद अहम मानी जा रही है। मुख्यमंत्री धामी पहले ही यह स्पष्ट कर चुके हैं कि राज्य सरकार सुशासन और पारदर्शिता के सिद्धांतों पर काम कर रही है।