


स्थान : खटीमा (ऊधम सिंह नगर)
रिपोर्ट :अशोक सरकार


जनपद के खटीमा क्षेत्र के बरी अंजनिया दुर्गा मंदिर में युवाओं द्वारा मानवता की मिसाल पेश करते हुए प्याऊ लगाया गया है। इस प्याऊ का उद्देश्य मां पूर्णागिरी धाम आने-जाने वाले श्रद्धालुओं और राहगीरों की गर्मी में प्यास बुझाना है।



प्याऊ का उद्घाटन करते हुए डॉ. प्रमोद कुमार ने कहा कि, “प्यासे को पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। आज जब गर्मी अपने चरम पर है, ऐसे समय में यह सेवा कार्य अत्यंत सराहनीय है।”


इस प्याऊ में शुद्ध ठंडा पानी उपलब्ध कराया गया है, साथ ही श्रद्धालुओं को मीठा पानी भी पिलाया गया ताकि गर्मी में उन्हें राहत मिल सके।


डॉ. प्रमोद कुमार ने आगे कहा कि,
“हमारा उद्देश्य है कि किसी भी राहगीर को प्यासा न गुजरना पड़े। इस सेवा को हम लगातार और व्यापक रूप से जारी रखेंगे।”



प्याऊ की स्थापना से स्थानीय लोगों व श्रद्धालुओं में खुशी और संतोष का माहौल देखने को मिला। राहगीरों ने युवाओं की इस पहल की भूरी-भूरी प्रशंसा की।



“गर्मी में यह छोटा सा कार्य किसी के लिए जीवनदायिनी राहत बन सकता है।”
मानव सेवा का यह प्रयास समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत बनता जा रहा है।



