आज का राशिफल जानिए क्या कहती है आपकी राशियाँ

आज का राशिफल जानिए क्या कहती है आपकी राशियाँ

Rashi - मेष|Aries - Dainik Bhaskar

मेष | Aries

(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

पॉजिटिव – कोई जमीन-जायदाद से जुड़ा रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है। किसी खास व्यक्ति या दोस्त से मुलाकात आपको बहुत खुश और प्रफुल्लित करेगी। विदेशी मामलों को लेकर कोई कोशिश चल रही है, तो आज उससे जुड़ा काम भी हल होने की संभावना है।
नेगेटिव – आज आप खुद को निजी कामों में बहुत व्यस्त रखेंगे। किसी करीबी रिश्तेदार के साथ बहस में उलझने से माहौल खराब हो सकता है। अपने गुस्से पर काबू रखना चाहिए। किसी यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो उसे अभी टालना बेहतर है।
करियर – कारोबार में मुनाफा हो सकता है। कोई अच्छा ऑर्डर मिलने की संभावना है। आपको अपने माल की गुणवत्ता को और बेहतर बनाना चाहिए। आपको उच्च अधिकारियों और अनुभवी लोगों का सहयोग मिलेगा, जिससे आपको अपने काम में मनचाही सफलता भी मिलेगी।
लव – घर में सुखद और शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। हालांकि, किसी विपरीत लिंगी दोस्त की वजह से आप परेशानी में भी पड़ सकते हैं।
हेल्थ – गैस और अपच की वजह से दिनचर्या खराब रहेगी। हल्का और आसानी से पचने वाला भोजन करें।
भाग्यशाली रंग – केसरिया, भाग्यशाली अंक – 4

Rashi - वृष|Taurus - Dainik Bhaskar

वृष | Taurus

(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

पॉजिटिव – आज आप खुद में भरपूर ऊर्जा महसूस करेंगे और आप अपने दम पर किसी खास लक्ष्य को हासिल करने में कामयाब रहेंगे। साथ ही, पिछली कुछ गलतियों से सीखकर अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाना सफलता देगा। कोई शुभ समाचार मिलने से दिन खुशनुमा रहेगा।
नेगेटिव – किसी भी मुद्दे पर बात करते समय गलत शब्दों का इस्तेमाल न करें, वरना कोई आपकी बातों से दुखी हो सकता है। बेहतर होगा कि दूसरों के मामलों से खुद को दूर ही रखें। इसका नकारात्मक असर आपकी पारिवारिक व्यवस्था पर भी पड़ सकता है।
करियर – व्यवसायिक गतिविधियों में सुधार आएगा। किसी शुभचिंतक का मार्गदर्शन भी बना रहेगा। हालांकि, किसी भी तरह के गैर-कानूनी काम में रुचि लेना आपके लिए दिक्कतें पैदा कर सकता है। नौकरी में आपकी सही कार्यप्रणाली से अधिकारी संतुष्ट रहेंगे।
लव – किसी समस्या को लेकर पति-पत्नी के बीच तनाव हो सकता है। शांतिपूर्ण तरीके से समस्या को सुलझाने की कोशिश करें। प्रेम प्रसंगों से दूर रहें।
हेल्थ – मधुमेह और रक्तचाप से संबंधित दिक्कत बढ़ सकती है। इस समय किसी भी काम का तनाव न लें।
भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक – 3

Rashi - मिथुन|Gemini - Dainik Bhaskar

मिथुन | Gemini

(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

पॉजिटिव – आज प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त से जुड़ी कोई डील फाइनल हो सकती है। सिर्फ दूसरों से सलाह लेने के बजाय अपने निर्णय को ही सबसे ऊपर रखें। घर के रखरखाव से जुड़ी चीजों के लिए ऑनलाइन शॉपिंग भी होगी।
नेगेटिव – कुछ ऐसे खर्चे भी आएंगे जिन्हें कम करना मुश्किल होगा। इसलिए अपने बजट के प्रति लापरवाही न करें। कभी-कभी आपका गुस्सा और जल्दबाजी आपके और आपके परिवार के लिए परेशानियां पैदा कर देते हैं। अपनी इन कमियों पर नियंत्रण रखें।
करियर – व्यवसायिक क्षेत्र में अपने प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। कोई परेशानी आने पर शांतिपूर्ण तरीके से समस्या को सुलझाने की कोशिश करें। ऑफिस का काम करते समय ध्यान रखें, कि छोटी सी गलती आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती है।
लव – पारिवारिक मामलों में बाहरी लोगों का हस्तक्षेप न होने दें। छोटी-मोटी नकारात्मक बातों को नजरअंदाज करना ही सही है।
हेल्थ – तनाव का असर आपकी पाचन प्रणाली पर भी पड़ेगा। योग का सहारा लें और स्वस्थ खानपान रखें।
भाग्यशाली रंग – नीला, भाग्यशाली अंक – 2

Rashi - कर्क|Cancer - Dainik Bhaskar

कर्क | Cancer

(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

पॉजिटिव – आज ग्रहों की स्थिति आपके लिए लाभदायक परिस्थितियां बना रही है। इसका भरपूर सम्मान करें। आर्थिक गतिविधियों से संबंधित कुछ लाभकारी योजनाएं बनेंगी और वे तुरंत लागू भी हो जाएंगी। युवा वर्ग अपने करियर को लेकर जागरूक रहेंगे।
नेगेटिव – उधार लेने से बचें। अपने बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण रखने से समस्या काफी हद तक हल हो सकती है। समय के अनुसार अपनी सोच में भी बदलाव लाना जरूरी है। दूसरों के मामलों में दखल न देकर अपनी दिनचर्या पर ही ध्यान दें।
करियर – व्यवसाय में अपनी उपस्थिति और योगदान बनाए रखें। लापरवाही और आलस की वजह से काम रुक सकते हैं। कोई रुकी हुई पेमेंट मिलने से आर्थिक समस्या हल होने की अच्छी संभावना है। घर के किसी बड़े सदस्य के मार्गदर्शन और सलाह पर भी अमल करना जरूरी है।
लव – घर और व्यवसाय के बीच सही तालमेल बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी।
हेल्थ – नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी न होने दें। इसका बुरा असर आपकी कार्यक्षमता और स्वास्थ्य को प्रभावित करेगा।
भाग्यशाली रंग – गुलाबी, भाग्यशाली अंक – 6

Rashi - सिंह|Leo - Dainik Bhaskar

सिंह | Leo

(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव – घर के रखरखाव और नवीनीकरण से जुड़ी योजनाओं पर विचार होगा और उन्हें लागू करने में आपका योगदान भी रहेगा। साथ ही, आय के रास्ते भी खुलेंगे। बड़े-बुजुर्गों का अनुशासन घर में बना रहेगा और सही मार्गदर्शन भी मिलेगा।
नेगेटिव – इस वक्त अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए बहुत अधिक मेहनत की भी जरूरत है। घर पर पैसे से संबंधित लेनदेन करते समय ध्यान रखें, कि इसका असर संबंधों पर न पड़े। ख्याली पुलाव बनाने में समय बर्बाद न करें, बल्कि अपनी योजनाओं को लागू भी करें।
करियर – व्यावसायिक कामों की वजह से अगर लोन या उधार लेने की सोच रहे हैं, तो उस पर एक बार फिर विचार कर लें। किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने में बहुत अधिक चुनौतियां आ सकती हैं। अनुभवी लोगों से मदद लेना जरूरी है। अपनी क्षमता से ज्यादा पैसा कहीं भी न लगाएं।
लव – पारिवारिक माहौल व्यवस्थित और खुशनुमा रहेगा। विपरीत लिंगी लोगों से व्यवहार करते समय मर्यादित दूरी बनाकर रखें।
हेल्थ – स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। हालांकि, मानसिक तनाव से दूर रहें, इसकी वजह से स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें आ सकती हैं।
भाग्यशाली रंग – ऑरेंज, भाग्यशाली अंक – 1

Rashi - कन्या|Virgo - Dainik Bhaskar

कन्या | Virgo

(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव – कोई व्यक्तिगत काम आज पूरा हो जाने से आप उन गतिविधियों पर भी ध्यान दे पाएंगे जो काफी समय से अधूरी पड़ी थीं। घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद और स्नेह आपके लिए संजीवनी का काम करेगा। घर में किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति के आने से खुशनुमा माहौल रहेगा।

नेगेटिव – कहीं भी वाद-विवाद जैसी स्थितियों से दूर रहें। पुलिस से जुड़ी कार्रवाई भी होने की आशंका है। पैतृक संपत्ति से संबंधित अगर कोई मामला चल रहा है, तो बहुत सावधानी बरतने की जरूरत है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई में व्यस्त रहें।
करियर – कारोबारी गतिविधियां मनचाहे तरीके से व्यवस्थित रहेंगी। साथ ही, किसी नए काम को शुरू करने से जुड़ी योजनाएं भी बनेंगी। इसलिए पूरी मेहनत के साथ कोशिश करते रहें। नौकरीपेशा लोगों को भी बोनस या तरक्की के योग बन रहे हैं।
लव – पारिवारिक माहौल व्यवस्थित और खुशनुमा रहेगा। विपरीत लिंगी लोगों से व्यवहार करते समय मर्यादित दूरी बनाकर रखें।
हेल्थ – स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। हालांकि, मानसिक तनाव से दूर रहें, इसकी वजह से स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें आ सकती हैं।
भाग्यशाली रंग – ऑरेंज, भाग्यशाली अंक – 5

Rashi - तुला|Libra - Dainik Bhaskar

तुला | Libra

(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

पॉजिटिव – संतोषजनक ग्रह स्थिति बनी हुई है। काफी समय से कोई रुकी हुई पेमेंट मिल जाने से आर्थिक स्थिति कुछ बेहतर होगी, जिससे आप तनावमुक्त महसूस करेंगे। पिछले कुछ समय से जो लोग आपके खिलाफ थे, वही आज आपके पक्ष में भी आएंगे।
नेगेटिव – ज्यादा खरीदारी पर ध्यान न दें, वरना बजट बिगड़ सकता है। कभी-कभी थकान की वजह से कमजोरी महसूस करेंगे। हालांकि, आपकी कार्यक्षमता में कोई कमी नहीं आएगी। युवा वर्ग फालतू की गतिविधियों में पड़कर अपने लक्ष्य को न भूलें।
करियर – व्यवसाय में कुछ लोग प्रतिस्पर्धा की भावना से आपके लिए मुश्किलें बढ़ा सकते हैं। हालांकि, घबराएं नहीं और अपनी कार्यक्षमता पर ही विश्वास बनाए रखें। ऑफिस और व्यवसाय में टीमवर्क बनाकर काम करने से व्यवस्था उत्तम बनी रहेगी।
लव – पारिवारिक माहौल खुशनुमा बनाने में आपका खास सहयोग रहेगा। प्रेम संबंध मर्यादित रहेंगे और मुलाकात का भी मौका मिलेगा।
हेल्थ – शारीरिक रूप से कुछ अस्वस्थ महसूस करेंगे। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें, तो सही रहेगा।
भाग्यशाली रंग – बादामी, भाग्यशाली अंक – 4

Rashi - वृश्चिक|Scorpio - Dainik Bhaskar

वृश्चिक | Scorpio

(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

पॉजिटिव – सुबह कुछ अस्त-व्यस्त जैसा माहौल रहेगा। हालांकि, आप अपनी योग्यता से सब व्यवस्थित कर लेंगे और साथ ही अपनी व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय सुकून और मौज-मस्ती के लिए भी निकाल लेंगे। रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ बातचीत या मेल-मिलाप के भी अवसर बनेंगे।
नेगेटिव – किसी पारिवारिक सदस्य की समस्या को लेकर भाग-दौड़ की स्थिति रहेगी। हालांकि, आपके प्रयासों के सार्थक परिणाम भी मिलेंगे। सावधान रहें, क्योंकि किसी अनजान व्यक्ति की तरफ से आपको नुकसान पहुंच सकता है। फालतू की उलझनों से दूर ही रहें, तो अच्छा है।
करियर – व्यवसाय में विस्तार से जुड़ी योजनाओं को लागू करने का अनुकूल समय है। पार्टनरशिप से जुड़े कामों में लाभदायक स्थिति बन रही है। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस की कार्यप्रणाली में किए गए बदलावों के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।
लव – पारिवारिक माहौल सुख-शांति भरा रहेगा। हालांकि, विपरीत लिंगी व्यक्तियों से व्यवहार करते समय अपने मान-सम्मान का भी ध्यान जरूर रखें।
हेल्थ – अपनी क्षमता से अधिक मेहनत करना आपके स्वास्थ्य को प्रभावित करेगा। सर्वाइकल और कंधों के दर्द जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। व्यायाम, योगा इसका सही हल है।
भाग्यशाली रंग – जामुनी, भाग्यशाली अंक – 6

Rashi - धनु|Sagittarius - Dainik Bhaskar

धनु | Sagittarius

(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

पॉजिटिव – सुकून देने वाली ग्रहों की स्थिति बनी हुई है। दिनचर्या व्यवस्थित रखें। साथ ही, आत्म-मनन और चिंतन करने से आपको बहुत अधिक मानसिक शांति महसूस होगी। किसी भी समस्या का हल निकालने में आप सक्षम रहेंगे। कोई सरकारी मामला उलझा हुआ है, तो आज समाधान मिल सकता है।
नेगेटिव – ध्यान रखें कि अगर कोशिश वाले कामों में कोई बाधा आती है, तो इसकी वजह आपकी एकाग्रता में कमी ही होगी। दूसरों के मामले में बिना मांगी सलाह देना आपकी बदनामी का कारण बनेगा, इसलिए अपने काम से ही मतलब रखें।
करियर – मीडिया, आर्ट्स, कंप्यूटर आदि से जुड़े व्यवसाय में लाभदायक स्थितियां बन रही हैं। हालांकि, फिर भी प्रतिस्पर्धा से जुड़ी परिस्थितियों का सामना करना ही पड़ेगा। सरकारी सेवारत लोगों को आज अपनी मर्जी के खिलाफ कोई ड्यूटी करनी पड़ सकती है।
लव – जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध रहेंगे। अपना व्यवहार मधुर बनाकर रखें, वरना प्रेम संबंधों में कुछ खटास आ सकती है।
हेल्थ – कभी-कभी मन में कुछ नकारात्मक विचार आ सकते हैं। स्त्री वर्ग अपने स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक – 9

Rashi - मकर|Capricorn - Dainik Bhaskar

मकर | Capricorn

(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

पॉजिटिव – व्यवस्थित दिनचर्या और कार्यप्रणाली से पिछले कुछ समय से किसी काम को लेकर चल रही रुकावटें दूर होंगी। कुछ समय उबाऊ दिनचर्या से राहत पाने के लिए अपने रुचि वाले कामों में भी समय बिताएंगे। वाहन खरीदने की भी योजना बन सकती है।
नेगेटिव – किसी करीबी रिश्तेदार के साथ निजी मामलों को लेकर मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। अपने अहंकार और गुस्से पर नियंत्रण रखें और शांति से मामले को सुलझाएं। आर्थिक निवेश से जुड़े मामलों में भी बहुत सोच-समझकर निर्णय लें।
करियर – कारोबारी मामलों में सुधार आएगा। जरूरत के अनुसार ऑर्डर मिल सकते हैं। हालांकि, अभी आय की स्थिति मध्यम ही रहेगी। किसी भी गैर-कानूनी काम में रुचि लेना आपकी परेशानी का कारण बन सकता है। सरकारी नौकरी में कोई खास अधिकार मिल सकता है।
लव – पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। मित्रों के साथ गेट-टूगेदर भी रहेगी। प्रेम संबंधों में मर्यादा का ध्यान रखना जरूरी है।
हेल्थ – गैस और अपच की वजह से जोड़ों के दर्द की समस्या भी बढ़ सकती है। संतुलित खानपान रखें।
भाग्यशाली रंग – क्रीम, भाग्यशाली अंक – 2

Rashi - कुंभ|Aquarius - Dainik Bhaskar

कुंभ | Aquarius

(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

पॉजिटिव – आज किसी अनुभवी व्यक्ति के मार्गदर्शन में आपको सही दिशा मिलेगी। आर्थिक दिशा में किया गया कोई प्रयास सफल रहेगा। कुछ समय अपने मनपसंद रुचि वाले कामों में भी जरूर बिताएं, इससे आपको मानसिक और शारीरिक ऊर्जा भी मिलेगी।
नेगेटिव – आसपास की छोटी-मोटी नकारात्मक बातों को ज्यादा महत्व न दें। कभी-कभी ज्यादा आत्म-केंद्रित होना और अहंकार की भावना रखना नुकसानदायक भी हो सकता है। अपनी इन कमियों का सकारात्मक रूप में उपयोग करें।
करियर – व्यवसाय क्षेत्र पर अपने स्टाफ और कर्मचारियों की जरूरतों का भी ध्यान रखें। अन्यथा उनकी कार्यक्षमता में कमी आ सकती है। जिस काम को आप बहुत आसान समझ रहे थे, उसमें कुछ मुश्किलें आएंगी। दस्तावेज वगैरह बहुत संभालकर रखें।
लव – पति-पत्नी में किसी छोटी सी बात को लेकर तकरार हो सकती है। प्रेम संबंधों में भी मधुरता बनाए रखने के लिए एक-दूसरे के लिए समय निकालना जरूरी है।
हेल्थ – स्वास्थ्य ठीक रहेगा। ज्यादा तनाव लेने की वजह से सिरदर्द, एसिडिटी की परेशानी रह सकती है।
भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक – 3

Rashi - मीन|Pisces - Dainik Bhaskar

मीन | Pisces

(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

पॉजिटिव – परिवार के साथ किसी आध्यात्मिक गतिविधि में अच्छा समय बीतेगा। घर की देखरेख और साफ-सफाई से जुड़े कामों में भी व्यस्तता बनी रहेगी। युवाओं को करियर से संबंधित कोई शुभ समाचार मिलने से उत्साह बढ़ेगा।
नेगेटिव – अभी खुद को साबित करने के लिए और अधिक मेहनत की भी जरूरत है। अपनी गतिविधियों को किसी से भी साझा न करें। अगर लोन लेने की स्थिति बन रही है, तो जल्दबाजी न करें और उससे संबंधित सही सोच-विचार जरूर कर लें।
करियर – किसी नए काम की शुरुआत होगी। हालांकि, उसमें अभी ज्यादा लाभ की उम्मीद न रखें और मेहनत करते रहें। निकट भविष्य में जल्द ही आपको सफलता मिलेगी। जोखिम वाले कामों में ज्यादा पैसा न लगाएं। नौकरीपेशा लोग अपना लक्ष्य हासिल कर लेंगे।
लव – परिवार के सदस्यों के साथ मनोरंजन और ऑनलाइन शॉपिंग में अच्छा समय बीतेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी।
हेल्थ – गैस और एसिडिटी की समस्या से परेशान रहेंगे। जिसका असर जोड़ों के दर्द को भी बढ़ा सकता है।
भाग्यशाली रंग – गुलाबी, भाग्यशाली अंक – 2