मां नंदा-सुनंदा देवी मंदिर का वार्षिकोत्सव 5 जून को, भव्य आयोजन की तैयारी

मां नंदा-सुनंदा देवी मंदिर का वार्षिकोत्सव 5 जून को, भव्य आयोजन की तैयारी

रानीखेत

रिपोर्ट-संजय जोशी

श्री मां नंदा-सुनंदा देवी मंदिर के वार्षिकोत्सव की तैयारियों को लेकर महोत्सव समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष भी गंगा दशहरे के उपलक्ष्य में 5 जून 2025 को मंदिर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा।

कार्यक्रम के अंतर्गत यज्ञ, पूजन, कीर्तन संध्या और विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

बैठक में समिति अध्यक्ष अंशुल शाह, संरक्षक हरीश लाल साह, महासचिव गौरव भट्ट समेत कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

समिति ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।