आज राशिफल जानिए क्या कहती है आपकी राशियाँ

आज राशिफल जानिए क्या कहती है आपकी राशियाँ

Rashi - मेष|Aries - Dainik Bhaskar

मेष | Aries

(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

पॉजिटिव: प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री से जुड़ी गतिविधियां आगे बढ़ेंगी और उनके अच्छे परिणाम भी मिलेंगे। आज बच्चे के भविष्य से संबंधित किसी समस्या का हल निकलने से बहुत अधिक सुकून मिलेगा। किसी दोस्त या रिश्तेदार के साथ चल रहे पुराने मतभेदों का भी समाधान हो सकता है।
नेगेटिव: अपने स्वभाव में सहजता और धैर्य बनाए रखें। कभी-कभी ज्यादा आत्मविश्वास में आने से आपके लिए नुकसानदायक स्थिति भी बन सकती है। बेवजह के खर्चों से बचें और अपने बजट का ध्यान रखें। पारिवारिक जिम्मेदारियों पर भी ध्यान दें।
करियर: आपको व्यवसायिक कार्यप्रणाली में अधिक सुधार करने का मौका मिलेगा। बस इस बात का ध्यान रखें कि कार्यस्थल के ही किसी कर्मचारी द्वारा नुकसान होने की आशंका है। इस समय मार्केटिंग से संबंधित कार्यों को स्थगित रखकर कार्य क्षेत्र में ही अपनी उपस्थिति रखें।
लव: पति-पत्नी के आपसी संबंधों के बीच मनमुटाव का नकारात्मक प्रभाव घर की व्यवस्था पर भी पड़ेगा, इसलिए एक-दूसरे के प्रति प्रेम की भावना रखें।
हेल्थ: शारीरिक और मानसिक रूप से थकान हावी रहेगी। अपना कार्यभार हल्का रखें तथा समय-समय पर उचित आराम भी लेते रहें।
भाग्यशाली रंग: जामुनी, भाग्यशाली अंक: 1

Rashi - वृष|Taurus - Dainik Bhaskar

वृष | Taurus

(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

पॉजिटिव: यदि कहीं पैसा फंसा हुआ है या उधार दिया हुआ है, तो आज मांगने पर मिलने की संभावना है। नजदीकी लोगों के साथ मेल-मुलाकात के अवसर बनेंगे और नई-नई बातों की जानकारी भी मिलेगी। आप अपनी बात कहने की कला से काम निकलवाने में भी सक्षम रहेंगे।
नेगेटिव: बच्चों की परेशानियों के समाधान में उनका सहयोग करें, इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। अनावश्यक खर्चों पर काबू रखना आपको आर्थिक समस्या से बचाएगा। ज्यादा भीड़-भाड़ वाले इलाके में जाने से बचें। कोई दुखद समाचार मिल सकता है, अपना मनोबल बनाए रखें।
करियर: व्यवसाय में बहुत अधिक मेहनत और समय देना पड़ेगा, लेकिन साथ ही मनचाहे परिणाम भी हासिल होंगे। आप अपनी व्यवहार कुशलता द्वारा नकारात्मक परिस्थितियों पर भी जल्द ही काबू पा लेंगे। इस समय पार्टनरशिप से संबंधित कोई प्रोजेक्ट मिल सकता है।
लव: दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। तथा घर की व्यवस्था बेहतर रखने में पारिवारिक व्यक्तियों का पूरा सहयोग रहेगा।
हेल्थ: ज्यादा थकान और तनाव का असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। योग अवश्य करें तथा कुछ समय प्रकृति के साथ भी बिताएं।
भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 6

Rashi - मिथुन|Gemini - Dainik Bhaskar

मिथुन | Gemini

(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

पॉजिटिव: अपने महत्वपूर्ण कामों को प्राथमिकता दें। अपनी प्रतिभा व क्षमताओं को समझें। इससे आपके व्यक्तित्व में और अधिक निखार आएगा। तथा समाज में भी आपकी छवि निखरेगी। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई कार्य संपन्न हो सकता है।
नेगेटिव: विपरीत परिस्थितियों को गुस्से की बजाय शांतिपूर्ण तरीके से हल करना ज्यादा उचित रहेगा। दिखावे की वजह से बेवजह की फिजूलखर्ची भी हो सकती है। यदि लोन या ऋण लेने की योजना है, तो उस पर पुनर्विचार जरूर करें।
करियर: व्यवसाय में कुछ न कुछ परेशानियां आएंगी। हो सकता है कि कोई दिक्कत आने पर आपको अपने उसूलों और सिद्धांतों से कुछ समझौता करना पड़े। स्टाफ की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। तथा प्रत्येक कार्य में अपना योगदान अवश्य दें।
लव: परिवार के साथ मनोरंजक समय व्यतीत होगा। परंतु किसी विपरीत लिंगी मित्र की वजह से संकट में पड़ सकते हैं।
हेल्थ: आपको ब्लड प्रेशर व शारीरिक कमजोरी जैसी समस्या महसूस होगी। अपने ऊपर काम का अधिक बोझ न लादें।
भाग्यशाली रंग: आसमानी, भाग्यशाली अंक: 5

Rashi - कर्क|Cancer - Dainik Bhaskar

कर्क | Cancer

(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

पॉजिटिव- बच्चों के कामों में मदद करने से उनमें सुरक्षा की भावना आएगी। विचारों का आदान-प्रदान उन्हें कोई नई दिशा का सुझाव दे सकता है। यदि कोई फाइनेंस से संबंधित मामला अटका हुआ है तो उसे सुलझाने का उचित अवसर है।
नेगेटिव: कहीं भी बात करते समय ध्यान रखें कि नकारात्मक शब्दों का प्रयोग न हो। किसी की गलत सलाह आपके लिए नुकसानदायक रहेगी। कुछ समय बच्चों के साथ व्यतीत करने से उनका मनोबल बढ़ेगा। हालाँकि घर में किसी रिश्तेदार के आगमन से आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य स्थगित भी करना पड़ सकता है।
करियर: व्यवसायिक क्षेत्र में किसी नए प्रोजेक्ट को लेकर उत्साह बना रहेगा और आपको अपनी काबिलियत प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट के कार्यों में ज्यादा पैसा न लगाएं। उधार दिया हुआ पैसा या पेमेंट इकट्ठा करने के लिए दिन अनुकूल है।
लव: किसी पारिवारिक सदस्य की उपलब्धि से घर में उत्सव भरा वातावरण रहेगा। युवा वर्ग डेटिंग का भी आनंद लेंगे।
हेल्थ: बहुत अधिक व्यस्तता की वजह से थकान जैसी स्थिति अनुभव होगी। ज्यादा गरिष्ठ और तला-भुना खाने से भी अपना बचाव रखें।
भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 1

Rashi - सिंह|Leo - Dainik Bhaskar

सिंह | Leo

(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव: निकट संबंधियों की घर में आवाजाही रहेगी। किसी आध्यात्मिक स्थल पर कुछ समय व्यतीत करने से आत्मिक शांति महसूस होगी और थकान भरी दिनचर्या से भी राहत मिलेगी। फाइनेंस से संबंधित अटका हुआ कोई कार्य बन सकता है।
नेगेटिव: आज व्यक्तिगत तथा पारिवारिक गतिविधियों पर विशेष रूप से ध्यान देने की जरूरत है। आय के साथ-साथ खर्चे भी बने ही रहेंगे। किसी जरूरतमंद संबंधी की मदद भी करनी पड़ सकती है। दूसरों के साथ मेल-मुलाकात करते समय अपने मान-सम्मान का भी ध्यान जरूर रखें।
करियर: व्यवसाय से संबंधित कुछ न कुछ दिक्कतें बनी रहेंगी। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से संबंधित कार्यों में भी व्यवधान आ सकता है। समय बहुत ही शांति से समाधान निकालने का है। किसी नए कार्य की शुरुआत से संबंधित कोई महत्वपूर्ण आधिकारिक यात्रा रद्द होने से कुछ निराशा रहेगी।
लव: पारिवारिक सदस्य आपसी सामंजस्य द्वारा घर की व्यवस्था उचित बनाकर रखेंगे। किसी प्रिय मित्र के मिलने से मन प्रफुल्लित रहेगा।
हेल्थ: बढ़ती गर्मी की वजह से लापरवाही बिल्कुल न बरतें, तथा संयमित दिनचर्या रखें। खानपान पर विशेष ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 3

Rashi - कन्या|Virgo - Dainik Bhaskar

कन्या | Virgo

(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव: प्रॉपर्टी से संबंधित कोई रुका हुआ काम आपके हक में हो सकता है। रिश्तेदारों के किसी विवादित मामले में आपका सहयोग निर्णायक रहेगा। आपकी बुद्धिमानी व सूझबूझ की चर्चा भी होगी।
नेगेटिव: अधिक आत्मविश्वास और अहंकार की वजह से मित्रों के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं। परिवार तथा घर के बुजुर्गों को भी आपकी देखभाल की जरूरत है। इसलिए उनका भी ध्यान रखें। विद्यार्थियों को किसी विषय में दिक्कत रह सकती है।
करियर: कार्यक्षेत्र में किसी भी गतिविधि को नजरअंदाज न करें। क्योंकि किसी कर्मचारी का नकारात्मक रवैया आपकी परेशानी का कारण भी बन सकता है। बेहतर होगा कि सभी कार्य अपनी उपस्थिति तथा निगरानी में ही करवाएं।
लव: वैवाहिक जीवन में कुछ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। परंतु स्थितियां भी आपको ही संभालनी हैं, इस बात का ध्यान रखें।
हेल्थ: नसों में खिंचाव और दर्द महसूस होगा। इसलिए काम के बीच आराम भी लेना आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 5

Rashi - तुला|Libra - Dainik Bhaskar

तुला | Libra

(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

पॉजिटिव: सकारात्मक माहौल रहेगा। फोन कॉल द्वारा कोई महत्वपूर्ण सूचना मिलने की संभावना है। शुभचिंतक की मदद से जमीन-जायदाद संबंधी कोई रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। युवा वर्ग भी अपने भविष्य को लेकर ज्यादा सक्रिय और गंभीर रहेंगे।
नेगेटिव: दिन की शुरुआत में कुछ तनाव की स्थिति रह सकती है। परंतु दोपहर बाद परिस्थितियां संभलने भी लगेंगी। निवेश संबंधी गतिविधियों पर जल्दबाजी न करें। बिना मांगे दूसरों को सलाह देना और हस्तक्षेप करना आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है।
करियर: व्यवसायिक कार्यप्रणाली में सुधार आएगा। इसलिए किसी नए कार्य से संबंधित योजना बनाने के लिए समय अनुकूल है। लेनदेन संबंधी कार्यों में ध्यान रखें क्योंकि किसी प्रकार की फाइल वर्क में गलती हो सकती है। आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी।
लव: पारिवारिक माहौल व्यवस्थित बनाए रखने में अपना सहयोग अवश्य दें। मांगलिक कार्य संबंधी योजना बनेगी। एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर से दूर रहें।
हेल्थ: ब्लड प्रेशर तथा डायबिटिक लोग अपना विशेष ध्यान रखें। अपने स्वास्थ्य के प्रति अधिक सजग रहने की जरूरत है।
भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 7

Rashi - वृश्चिक|Scorpio - Dainik Bhaskar

वृश्चिक | Scorpio

(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

पॉजिटिव: अपनी बनाई हुई योजनाओं को फलीभूत करने का अनुकूल समय है। आप अपनी कार्य क्षमता को और अधिक बेहतर करें, क्योंकि मेहनत के उचित परिणाम हासिल करने के लिए कर्म प्रधान तो होना ही पड़ेगा। प्रॉपर्टी से संबंधित अधूरे पड़े हुए कार्य भी गति में आएंगे।
नेगेटिव: नकारात्मक गतिविधियों में अपना समय न लगाएं। सकारात्मक बने रहें तथा वर्तमान परिस्थितियों पर ही अपनी ऊर्जा लगाएं। कटु वाणी पर भी काबू रखना जरूरी है। रुपए-पैसों के मामले में सावधानी बरतना आपको किसी मुश्किल से बचाएगा।
करियर: कारोबार संबंधी गतिविधियां अपनी देखरेख में करवाएं। इस समय कर्मचारी या कोई बाहरी व्यक्ति आपके खिलाफ कुछ षड्यंत्र रच सकते हैं। जिसका असर आपके व्यवसायिक कार्यप्रणाली पर भी पड़ेगा। किसी भी फोन कॉल द्वारा कोई महत्वपूर्ण ऑर्डर मिलने की उम्मीद है।
लव: पति-पत्नी के बीच उचित सामंजस्य और प्रेम बना रहेगा। प्रेम संबंधों में निकटता आएगी, और विवाह के लिए भी विचार होगा।
हेल्थ: पैरों में दर्द व सूजन की समस्या बढ़ सकती है। अपनी उचित जांच करवाएं तथा इलाज लें।
भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 8

Rashi - धनु|Sagittarius - Dainik Bhaskar

धनु | Sagittarius

(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

पॉजिटिव: अनुकूल ग्रह स्थिति बनी हुई है। अपना कोई सपना साकार करने का उत्तम समय है। तथा प्रभावशाली लोगों के साथ आपके लाभदायक संबंध भी स्थापित होंगे। रिश्तेदारों से संबंधित किसी विवाद के सुलझने से रिश्तों में दोबारा मधुरता आएगी।
नेगेटिव: मौज-मस्ती में समय व्यतीत करने से आपके कुछ महत्वपूर्ण कार्य अधूरे रह जाएंगे। किसी नजदीकी संबंधी के साथ पारिवारिक मुद्दों को लेकर कहासुनी हो सकती है। बेहतर होगा कि किसी अनुभवी व्यक्ति की मध्यस्थता शामिल करें। खर्चों के मामले में दरिया दिली न रखें।
करियर: व्यवसायिक गतिविधियों में चल रही बाधाएं दूर होंगी तथा रुकी हुई कार्यप्रणाली में सुधार आएगा। पूरा ध्यान अपने व्यापार पर केंद्रित रखें। कुछ ऑर्डर आदि मिलने की वजह से आर्थिक स्थिति कुछ बेहतर होगी। ऑफिस में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा।
लव: वैवाहिक संबंधों में मधुरता रहेगी। डिनर और मनोरंजन संबंधी कोई यादगार प्रोग्राम भी बन सकता है।
हेल्थ: गैस और वायु की वजह से जोड़ों में दर्द की समस्या भी बढ़ सकती है। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें।
भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 2

Rashi - मकर|Capricorn - Dainik Bhaskar

मकर | Capricorn

(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

पॉजिटिव: दिन भर प्रफुल्लता रहेगी और दिनचर्या आपके मन मुताबिक तरीके से व्यतीत होगी। कुछ लोग आपको चुनौती दे सकते हैं, लेकिन आप उसको स्वीकार करेंगे और सफल भी रहेंगे। धार्मिक कार्यों में भी कुछ समय जरूर बिताएं।
नेगेटिव: आपके ही कुछ प्रतिद्वंद्वी आपके लिए मुश्किलें पैदा कर सकते हैं। यह आपके ऊपर निर्भर करता है कि आप इनसे कैसे विजय प्राप्त कर सकते हैं। आपके पास योजनाएं तो बहुत हैं परंतु उन्हें क्रियान्वित कैसे करना है, इसमें कुछ मुश्किल आएगी।
करियर: कामकाज में बाहरी लोगों के हस्तक्षेप की वजह से आपकी कार्यकुशलता तथा कार्य क्षमता में कुछ कमी रह सकती है। हालाँकि इसका नकारात्मक असर आपकी आर्थिक स्थिति पर नहीं पड़ेगा। किसी बड़े अधिकारी या राजनीतिज्ञ से मुलाकात आपके भाग्य के द्वार खोलेगी।
लव: घर के किसी सदस्य को लेकर सुखद समाचार मिलने से मन प्रफुल्लित रहेगा। प्रेम संबंधों के भी विवाह में बदलने के अवसर बनेंगे।
हेल्थ: गिरने या एक्सीडेंट होने की आशंका है। वाहन या मशीनरी संबंधी उपकरण सावधानीपूर्वक उपयोग में लाएं।
भाग्यशाली रंग: बादामी, भाग्यशाली अंक: 2

Rashi - कुंभ|Aquarius - Dainik Bhaskar

कुंभ | Aquarius

(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

पॉजिटिव: आपकी मेहनत और कोशिशों से रुका काम पूरा हो सकता है। आप अपने अंदर अद्भुत आत्मविश्वास और आत्मबल महसूस करेंगे। मानसिक शांति की चाह में कुछ समय आध्यात्मिक गतिविधियों में जरूर व्यतीत करें।
नेगेटिव: यह समय चुनौतियों का सामना करने का भी है। व्यर्थ के कार्यों में खर्चे की अधिकता रहेगी, जिसकी वजह से मानसिक तनाव रह सकता है। घर के किसी सदस्य के सेहत का भी विशेष ध्यान रखना जरूरी है।
करियर: व्यवसायिक गतिविधियां शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो जाएंगी। अपनी जिम्मेदारियों का भी निर्वहन बखूबी करेंगे। किसी नए कार्य से संबंधित कोई भी प्रोजेक्ट पूरा करने से पहले एक बार पुनः निरीक्षण अवश्य कर लें।
लव: घर-परिवार में खुशनुमा वातावरण बना रहेगा। किसी अविवाहित सदस्य के लिए विवाह संबंधी उचित रिश्ता आ सकता है।
हेल्थ: स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु अपनी दिनचर्या और खान-पान को व्यवस्थित रखना बहुत जरूरी है।
भाग्यशाली रंग: केसरिया, भाग्यशाली अंक: 8

Rashi - मीन|Pisces - Dainik Bhaskar

मीन | Pisces

(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

पॉजिटिव: अपनी योजनाओं और गतिविधियों के बारे में किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह-मशवरा अवश्य करें। यह समय अनुकूल है। निश्चित ही अच्छे नतीजे मिलेंगे। घर और व्यवसाय दोनों जगह बहुत सोच-समझकर फैसले लेंगे।
नेगेटिव: ध्यान रखिए कि घर के लोगों पर ज्यादा हस्तक्षेप न करें। सबको अपनी इच्छा अनुसार स्वतंत्रता देने की आवश्यकता है। इससे घर का माहौल खराब नहीं होगा तथा बच्चों में आत्मविश्वास भी जागृत होगा। यदि आज कोई यात्रा का प्लान है, तो उसे स्थगित रखना ही उचित रहेगा।
करियर: कामकाज का अतिरिक्त दबाव बना रहेगा। हालाँकि इसके उचित परिणाम भी मिलेंगे। आपकी प्रतिभा व योग्यता के अनुरूप मार्केट में रुतबा रहेगा। नए एग्रीमेंट भी मिलने की संभावना है। नौकरी में अत्यधिक कार्यभार की वजह से आज भी समय देना पड़ सकता है।
लव: पारिवारिक व्यवस्था में चल रही किसी गलतफहमी का निराकरण होगा। तथा परिवार में पुनः खुशनुमा वातावरण बनेगा। लव पार्टनर को कोई उपहार अवश्य दें।
हेल्थ: खांसी, जुकाम जैसा इन्फेक्शन हो सकता है। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें।
भाग्यशाली रंग: केसरिया, भाग्यशाली अंक: 2