
द्वाराहाट
भारतीय संस्कृति और धर्म के संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली नारी शक्ति की मिसाल रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर द्वाराहाट उपमंडल में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। विकासखंड के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पारकोट में रानी अहिल्याबाई की जीवनी पर गोष्ठी और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।



भाषण प्रतियोगिता में छात्रा पावनी नेगी ने प्रथम स्थान हासिल किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष घनश्याम भट्ट ने कहा कि रानी अहिल्याबाई नारी सशक्तिकरण का जीवंत उदाहरण हैं, जिन्होंने अपने त्याग और संघर्ष से देश और संस्कृति की रक्षा की।


जिला कार्यक्रम संयोजक विमला रावत ने छात्राओं से अहिल्याबाई की जीवनी से प्रेरणा लेने को कहा और बताया कि उन्होंने 18वीं शताब्दी में सोमनाथ व काशी विश्वनाथ मंदिर का जीर्णोद्धार कर धर्म की रक्षा की।


भाजपा के प्रदेश स्तरीय अहिल्याबाई होल्कर स्मृति अभियान के तहत 21 से 31 मई तक प्रदेश भर में अनेक कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इस अवसर पर कई गणमान्य लोग और अभिभावक भी उपस्थित थे।


