
हल्द्वानी/बागजाला –
27 मई को हल्द्वानी के बुधपार्क में आयोजित होने जा रही विशाल चेतावनी रैली की तैयारियों को लेकर अखिल भारतीय किसान महासभा बागजाला कार्यकारिणी की बैठक बागजाला गांव में संपन्न हुई। बैठक में प्रदेशभर से नेताओं और ग्रामीणों ने भाग लेकर सरकार की नीतियों के खिलाफ रणनीति बनाई।


“भाजपा सरकार जवाब दे” – आनंद सिंह नेगी
बैठक की अध्यक्षता कर रहे अखिल भारतीय किसान महासभा के प्रदेश अध्यक्ष आनंद सिंह नेगी ने आरोप लगाया कि जब से भाजपा सरकार सत्ता में आई है, गरीबों और ग्रामीणों को उनकी जमीनों से उजाड़ने का अभियान चलाया जा रहा है।
उन्होंने कहा, “बागजाला के लोगों को पहले मतदान से वंचित किया गया, फिर वन विभाग द्वारा नोटिस भेजे गए, निर्माण पर रोक लगी और विकास कार्य ठप कर दिए गए। जल जीवन मिशन की योजना भी अधर में लटका दी गई। यह जनता के साथ सीधा अन्याय है।”

स्थानीय नेतृत्व की चेतावनी
महासभा की उपाध्यक्ष विमला देवी ने कहा कि वन विभाग के नोटिस, निर्माण कार्यों पर रोक, और मालिकाना हक़ से वंचित किए जाने के खिलाफ बागजाला के लोग लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं। बावजूद इसके प्रशासन और सरकार की ओर से कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
सचिव वेद प्रकाश ने बताया कि जनता की उपेक्षा और अधिकारियों की अनदेखी के चलते ही 27 मई को चेतावनी रैली आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।
प्रचार सचिव पंकज चौहान ने कहा कि रैली को सफल बनाने के लिए प्रभात फेरी, नुक्कड़ सभाएं और पर्चा वितरण अभियान शुरू कर दिया गया है। बागजाला सहित आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों ग्रामीण रैली में शामिल होंगे।

ग्रामीणों की मुख्य मांगें:
- वन विभाग द्वारा जारी सभी नोटिस तत्काल वापस लिए जाएं।
- बागजाला वासियों को स्थायी निवास की अनुमति दी जाए और भूमि का मालिकाना हक़ प्रदान किया जाए।
- रोकी गई पेयजल योजना का कार्य तत्काल शुरू किया जाए।
- विकास और निर्माण कार्यों पर लगी रोक हटाई जाए।
- बागजाला को देवला-पजाया ग्राम सभा में पूर्व की भांति शामिल कर पंचायत चुनाव में भागीदारी दी जाए।
- वन विभाग द्वारा तोड़ी गई सीसी रोड का पुनर्निर्माण तत्काल कराया जाए।


मीटिंग में मौजूद प्रमुख लोग:
- आनंद सिंह नेगी (प्रदेश अध्यक्ष, किसान महासभा)
- विमला देवी (उपाध्यक्ष, बागजाला महासभा)
- वेद प्रकाश (सचिव)
- मीना भट्ट (कोषाध्यक्ष)
- पंकज सिंह चौहान (प्रचार सचिव)
- डॉ. कैलाश पाण्डेय (जिला सचिव, भाकपा माले)
- दौलत सिंह कुंजवाल, हरक सिंह बिष्ट, भगवती भट्ट, चंदन सिंह मटियाली, हेमा देवी, दीपा देवी, नंदी देवी, दुर्गा देवी आदि


