

स्थान : हल्द्वानी


भारतीय जनता पार्टी ने अपने संगठनात्मक ढांचे को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए मुखानी मंडल की कार्यकारिणी का विस्तार किया है। इस क्रम में पार्टी ने कई नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं। यह घोषणा मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह नेगी द्वारा, जिला प्रभारी राजेश कुमार और जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट की सहमति के उपरांत की गई।


मंडल अध्यक्ष नेगी ने उम्मीद जताई कि नई टीम समर्पण और सक्रियता के साथ संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि नव नियुक्त पदाधिकारी पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे।



घोषित मंडल पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्य इस प्रकार हैं:
- मंडल उपाध्यक्ष – देवकी नंदन जोशी, अमित बिष्ट, भवान सिंह बिष्ट, भावना गुप्ता
- मंडल महामंत्री – त्रिलोक सिंह निगल्टिया, राजेश कुमार पंत
- मंडल मंत्री – राजू बालाकोटी, जीवन्ती रावत, चम्पा आर्या, नरेश सिंह बजवाल
- मंडल कोषाध्यक्ष – मोहन सिंह गोनिया
- मंडल कार्यालय मंत्री – नारायण सिंह दरम्वाल
- मंडल मीडिया संयोजक – विशम्बर काण्डपाल
- मंडल आईटी संयोजक – संदीप कुमार तिवारी
- मंडल सोशल मीडिया संयोजक – कमल बेलवाल

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन हित में निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने विश्वास जताया कि यह नई टीम भाजपा के संगठनात्मक ढांचे को और अधिक सशक्त बनाएगी और जनता के बीच पार्टी की पहुंच को मजबूत करेगी।


भाजपा का यह कदम आगामी चुनावों और संगठन विस्तार की दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है।


