आज से बदल सकता है मौसम का मिज़ाज, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

आज से बदल सकता है मौसम का मिज़ाज, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

स्थान : देहरादून
रिपोर्ट : सचिन कुमार

देहरादून:
उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के पर्वतीय और मैदानी इलाकों के लिए चेतावनी जारी की है। कई जिलों में आज से आंधी-तूफान, ओलावृष्टि और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

चार जिलों में ऑरेंज अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने जानकारी दी कि उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में आज से आकाशीय बिजली, ओलावृष्टि और तेज़ अंधड़ को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।

अन्य जिलों में भी खराब मौसम की चेतावनी
इसके अलावा पौड़ी, देहरादून, अल्मोड़ा, नैनीताल और चंपावत जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और तेज़ हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने इन जिलों में भी एहतियात बरतने की अपील की है।

बदलाव ला सकता है ठंडक
मौसम में इस बदलाव से तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे गर्मी से राहत मिल सकती है। हालांकि, खराब मौसम के कारण यात्रा करने वाले लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

मौसम विभाग की सलाह
बिजली गिरने की संभावना वाले क्षेत्रों में खेतों में काम करने से बचें, ऊंचे स्थानों पर ना जाएं और पेड़ों के नीचे खड़े होने से परहेज करें।