


रिपोर्ट : प्रवेश राय
स्थान : रुड़की (हरिद्वार)


शादी समारोह में हथियार लहराकर दबंगई दिखाना एक युवक को भारी पड़ गया। हरिद्वार के मंगलौर क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान हाथ में तमंचा लेकर डांस कर रहे युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।



तमंचे पर डिस्को का वीडियो हुआ वायरल
घटना का वीडियो वायरल होते ही हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) ने कड़ा संज्ञान लेते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। कोतवाली मंगलौर पुलिस ने वीडियो की जांच के बाद आरोपी की पहचान हरजौली जट गांव निवासी दीपक पुत्र मेवाराम के रूप में की।


315 बोर का तमंचा बरामद, आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने छापेमारी कर दीपक को गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा भी बरामद किया। युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।




हरिद्वार पुलिस की सख्त चेतावनी
हरिद्वार पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि सार्वजनिक स्थानों पर इस प्रकार की ‘हवाबाज़ी’ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सोशल मीडिया पर हथियारों के प्रदर्शन और कानून तोड़ने की कोशिश करने वालों पर कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

कोतवाली प्रभारी का बयान
मंगलौर कोतवाली प्रभारी ने कहा, “शादी-ब्याह जैसे सामाजिक अवसरों पर असामाजिक गतिविधियों की कोई जगह नहीं है। कानून व्यवस्था को बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।



