आज का राशिफल जानिए क्या कहती है आपकी राशियाँ

आज का राशिफल जानिए क्या कहती है आपकी राशियाँ

Rashi - मेष|Aries - Dainik Bhaskar

मेष | Aries

(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

पॉजिटिव: आपका निजी काम पूरा होगा। सामाजिक कामों में अपनी भागीदारी अवश्य रखें। समझदार और अच्छी सोच वाले लोगों के साथ समय बिताएं। इससे आपकी सोच में नयापन आएगा। घर के किसी अपने की कामयाबी से खुशी का माहौल बनेगा।
नेगेटिव: इस समय आप अपने और घर के कामों में ही व्यस्त रहेंगे। कोई भी यात्रा करना बेकार रहेगा। घर के किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता रह सकती है। उन्हें ठीक देखभाल की जरूरत है। युवा लोगों को अपने भविष्य के बारे में लापरवाह नहीं होना चाहिए।
व्यवसाय: व्यापार के कामों में पैसों का ध्यान जरूर रखें, नुकसान होने की अधिक आशंका है। दूसरे व्यापारियों से मुकाबले बाजी से अभी दूर रहें। नौकरी करने वालों पर काम का बोझ अधिक रहेगा, जिस कारण तनाव हो सकता है और उन्हें अधिक समय भी देना पड़ेगा।
लव: घर के कामों में भी अपना योगदान अवश्य दें। इससे घर का माहौल ठीक बना रहेगा। प्रेम के रिश्तों से दूरी बनाकर रखें।
स्वास्थ्य: कुछ मुश्किल हालात आपको परेशान कर सकते हैं। कुछ समय स्वयं के साथ या प्रकृति के पास अवश्य बिताएं।
भाग्यशाली रंग: केसरिया, भाग्यशाली अंक: 6

Rashi - वृष|Taurus - Dainik Bhaskar

वृष | Taurus

(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

पॉजिटिव: भाग्य के बजाय कर्म पर विश्वास करना आपके लिए अच्छी स्थिति बनाएगा। आपसी रिश्तों के बीच चल रहा तनाव भी बातचीत से हल हो जाएगा। घर में कोई धार्मिक कार्यक्रम भी हो सकता है।
नेगेटिव: घर में परिवार के लोगों के साथ किसी छोटी सी बात पर गलतफहमी हो सकती है। इसकी वजह कोई बाहरी व्यक्ति होगा। किसी को भी पैसा उधार देना नुकसानदायक रहेगा, इसलिए ना कहना भी सीखें।
व्यवसाय: स्टाफ और कर्मचारियों के बीच कुछ राजनीति जैसा माहौल बन सकता है, जिसका असर अंदरूनी व्यवस्था पर भी पड़ेगा। आप अपने दम पर हालात संभाल लेंगे। नौकरी करने वाले लोग भी किसी तरह की लापरवाही या आलस न करें।
लव: परिवार के साथ हंसी-मजाक और मनोरंजन में भी समय बीतेगा। करीबी दोस्तों या रिश्तेदारों के साथ मिलना-जुलना हो सकता है।
स्वास्थ्य: जोखिम भरे काम में रुचि न लें और गाड़ी भी सावधानी से चलाएं। अपनी सुरक्षा अपने हाथ में है।
भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 5

Rashi - मिथुन|Gemini - Dainik Bhaskar

मिथुन | Gemini

(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

पॉजिटिव: परिवार वालों के साथ अच्छा समय बीतेगा। हर दिन के कामों से हटकर कुछ समय स्वयं को समझने में दें। इससे आपको कई उलझे हुए कामों को ठीक करने का मौका मिलेगा।
नेगेटिव: दूसरों से मदद की अधिक उम्मीद न रखें। समय के हिसाब से अपने व्यवहार में बदलाव लाना आवश्यक है। इससे आपके रिश्ते अच्छे बने रहेंगे। अहंकार के कारण भाइयों से कुछ विवाद हो सकता है, परंतु आप अपनी समझदारी से हर समस्या का हल निकाल लेंगे।
व्यवसाय: मार्केटिंग से जुड़े संपर्कों को मजबूत करने पर ध्यान दें, इनसे आपको लाभ मिलेगा। मीडिया और लोगों से जुड़े व्यवसाय अब धीरे-धीरे गति पकड़ेंगे। ऑफिस में ग्राहक के साथ मीठा व्यवहार और धैर्य रखना आवश्यक है, वरना कोई परेशानी हो सकती है।
लव: घर में सब ठीक और शांत रहेगा। किसी करीबी रिश्तेदार की सगाई की अच्छी खबर मिलने से खुशी होगी।
स्वास्थ्य: इस समय के मौसम से अपना बचाव अवश्य रखें। गर्मी से आपकी सेहत पर असर पड़ सकता है।
भाग्यशाली रंग: क्रीम, भाग्यशाली अंक: 5

Rashi - कर्क|Cancer - Dainik Bhaskar

कर्क | Cancer

(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

पॉजिटिव: धन कमाने के हिसाब से समय बहुत अच्छा है। आप अपनी सोच और समझदारी से हर समस्या का हल पा लेंगे। किसी संत या गुरु के साथ रहना आपको मन की शांति देगा। बच्चे आज्ञाकारी रहेंगे। किसी मंगल कार्य में शामिल होने का बुलावा मिल सकता है।
नेगेटिव: पैसों की तंगी से बचने के लिए धन और समय का सही ढंग से हिसाब रखना होगा। कभी-कभी एक ही बात पर अधिक सोचने से दूसरे मौके हाथ से निकल सकते हैं। कोई भी मुश्किल आने पर गुस्सा करना ठीक नहीं है, धैर्य रखें।
व्यवसाय: किसी नए काम को लेकर योजना बनेगी। उससे जुड़ी जरूरी जानकारी भी मिल जाएगी। कामकाजी महिलाएं अपने व्यवसाय में सफल होंगी और अपनी जिम्मेदारी भी खूब निभाएंगी। दूसरे व्यापारियों से किसी भी तरह के वाद-विवाद से बचना चाहिए।
लव: परिवार के मामलों को शांति से सुलझाएं। प्रेम के रिश्तों में करीबी बढ़ेगी। मिलने-मिलाने के भी मौके मिलेंगे।
स्वास्थ्य: पिछले कुछ समय से चल रही सेहत संबंधी परेशानी में सुधार आएगा और आप स्वयं को पूरी तरह स्वस्थ महसूस करेंगे।
भाग्यशाली रंग: केसरिया, भाग्यशाली अंक: 9

Rashi - सिंह|Leo - Dainik Bhaskar

सिंह | Leo

(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव: जब समय अच्छा होता है तो सभी काम बढ़िया ढंग से होते जाते हैं। इस अच्छे समय का लाभ उठाएं। राजनीति से जुड़े और खास लोगों से फायदेमंद संपर्क बनेंगे। भाइयों के साथ चल रहा कोई विवाद आपसी समझदारी से सुलझ जाएगा।
नेगेटिव: जिम्मेदारी को बोझ समझने पर वह और अधिक भारी लगेगी, इसलिए आराम से आगे बढ़ते रहें। अगर कोई कोर्ट केस चल रहा है, तो किसी जानकार व्यक्ति से राय अवश्य लें। मन में गलत विचार आपकी नींद पर भी असर डालेंगे।
व्यवसाय: व्यापार में काम करते रहने और सावधान रहने से व्यवस्था ठीक बनी रहेगी। दूर के इलाकों से भी अच्छे संपर्क बनेंगे। अपनी योजनाओं को किसी को न बताएं, वरना आपके साथ धोखा हो सकता है। ऑफिस का माहौल शांत रहेगा।
लव: जीवनसाथी का उम्मीद से अधिक साथ मिलेगा और आपसी तालमेल से घर में सब ठीक रहेगा। प्रेम संबंध लोगों के सामने आ सकते हैं।
स्वास्थ्य: शरीर में कमजोरी और बदन दर्द जैसी समस्या रहेगी। अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत रखें।
भाग्यशाली रंग: ऑरेंज, भाग्यशाली अंक: 2

Rashi - कन्या|Virgo - Dainik Bhaskar

कन्या | Virgo

(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव: मुश्किलों को स्वीकार करना आपके लिए सफलता के रास्ते खोलेगा। खास लोगों का साथ आपकी तरक्की में मददगार होगा। मेहनत के हिसाब से आपको अच्छा फल मिलेगा। जगह बदलने की इच्छा रखने वालों को कोई अच्छी खबर मिलेगी।
नेगेटिव: बेकार के कामों में अपना समय बर्बाद न करें। अपनी ताकत का सही उपयोग करें। इस समय के माहौल की वजह से मन में नकारात्मकता हावी न होने दें। किसी भी तरह का जोखिम लेना नुकसान का कारण बन सकता है।
व्यवसाय: व्यापार में आपको कुछ बाहर के ऑर्डर मिलेंगे, जिन पर पूरा ध्यान लगाकर काम करें, वरना नुकसान होने की भी संभावना है। प्रॉपर्टी से जुड़े कामों में कोई बड़ी डील हो सकती है। सरकारी नौकरी करने वाले लोग अपने ग्राहक से न उलझें।
लव: किसी दूसरे व्यक्ति का दखल अपने निजी जीवन पर न होने दें। आपसी समझदारी बनाए रखने से घर में अच्छी व्यवस्था रहेगी। प्रेम के रिश्तों में समय बर्बाद न करें।
स्वास्थ्य: इस समय के मौसम के बुरे असर से बचने के लिए अपना खान-पान और दिनचर्या एकदम ठीक रखें।
भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 4

Rashi - तुला|Libra - Dainik Bhaskar

तुला | Libra

(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

पॉजिटिव: अचानक ही किसी खास दोस्त से मुलाकात से मन में प्रसन्नता रहेगी। संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद शांति से हल हो सकता है। किसी पॉलिसी या प्रॉपर्टी आदि में पैसा लगाने के लिए अच्छा समय है।
नेगेटिव: बेवजह बढ़ते खर्चे आपको परेशान करेंगे, इसलिए बजट बनाकर रखना आवश्यक है। जल्दबाजी और अधिक जोश में बना बनाया काम बिगड़ सकता है। किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास न करें। इस समय थोड़ी भागदौड़ भी रहेगी।
व्यवसाय: अपना पूरा ध्यान मार्केटिंग और काम के प्रचार पर लगाएं तथा व्यापार बढ़ाने की योजनाओं को गंभीरता से लें। पार्टनरशिप वाले व्यवसाय में आपसी रिश्तों में सब साफ रखना आवश्यक है। नौकरी करने वाले लोग अपने ऑफिस के काम करने के ढंग में कुछ बदलाव लाने का प्रयास करें।
लव: जीवनसाथी के साथ सब मीठा रहेगा। घर में किसी नन्हे मेहमान के आने की अच्छी खबर भी मिल सकती है।
स्वास्थ्य: त्वचा से जुड़ी कोई भी दिक्कत होने पर लापरवाही न करें तथा समय रहते इलाज करवाएं।
भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 3

Rashi - वृश्चिक|Scorpio - Dainik Bhaskar

वृश्चिक | Scorpio

(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

पॉजिटिव: कोई निजी काम रुका हुआ है तो आज उसके पूरा होने की संभावना है। साथ ही संपर्कों से आपको कुछ लाभ होने की उम्मीद है। आपकी कामयाबी और सेवा से बड़े-बुजुर्ग प्रसन्न रहेंगे। बच्चों से जुड़ा कोई काम भी पूरा होगा।
नेगेटिव: समय के हिसाब से अपने व्यवहार में नरमी बनाए रखना आवश्यक है। किसी के भी निजी मामले में दखल न दें। दोपहर बाद कोई बुरी खबर मिलने से मन परेशान रहेगा। किसी को भी पैसा उधार देने से पहले उसकी वापसी पक्की कर लें।
व्यवसाय: काम की जगह पर कर्मचारियों के साथ अच्छा तालमेल बनाए रखना आवश्यक है। अपने तय लक्ष्य पर भी ध्यान दें। महिलाएं अपने व्यवसाय में खासकर सफल होंगी। नौकरी करने वालों पर काम अधिक होने के कारण उन्हें अतिरिक्त समय देना पड़ेगा।
लव: दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। आपका साथ परिवार वालों में हिम्मत और आत्मविश्वास बनाए रखेगा।
स्वास्थ्य: छोटी-मोटी सेहत संबंधी समस्याएं रहेंगी। हालांकि आप जल्दी ही उन पर काबू पा लेंगे।
भाग्यशाली रंग: केसरिया, भाग्यशाली अंक: 6

Rashi - धनु|Sagittarius - Dainik Bhaskar

धनु | Sagittarius

(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

पॉजिटिव: अपनी योजनाओं को सच करने का अच्छा समय है। सफलता आपकी राह देख रही है। आपकी काबिलियत और कामयाबियों के सामने आपके दुश्मन हार मानेंगे। उनके द्वारा की गई कोई भी गलत कोशिश सफल नहीं होगी।
नेगेटिव: दूसरों के मामले में दखल न दें और न ही बिना मांगे सलाह दें, वरना आप स्वयं ही किसी मुश्किल में पड़ जाएंगे। घर के बड़े और अनुभवी लोगों की सलाह और मार्गदर्शन को भी अपने जीवन में अपनाएं।
व्यवसाय: काम की जगह के साथ-साथ मार्केटिंग और अपने संपर्क संबंध मजबूत करने में भी समय लगाएं। आर्थिक स्थिति इस समय अच्छी रहेगी। ग्राहक के साथ भी मीठा व्यवहार और धैर्य बनाए रखना आवश्यक है, क्योंकि गुस्से की वजह से रिश्ते खराब हो सकते हैं।
लव: पति-पत्नी के बीच सुखद संबंध रहेंगे। युवा लोग प्रेम संबंधों के प्रति मर्यादित रहें।
स्वास्थ्य: मौसम का असर आपकी सेहत पर पड़ सकता है। इसलिए दिनचर्या और खानपान ठीक रखें।
भाग्यशाली रंग: क्रीम, भाग्यशाली अंक: 5

Rashi - मकर|Capricorn - Dainik Bhaskar

मकर | Capricorn

(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

पॉजिटिव: धन और समय का सही हिसाब रखने से हालात आपके पक्ष में आएंगे। परिवार के लोगों की आवश्यकताओं का ध्यान रखना आपको खुशी देगा। आपके किसी खास प्रयास में सफलता भी मिल सकती है। बड़े लोगों का प्यार और आशीर्वाद बना रहेगा।
नेगेटिव: किसी करीबी रिश्तेदार या दोस्त के साथ गलतफहमी के कारण रिश्ते खराब हो सकते हैं। युवा लोग किसी काम में सफलता न मिलने पर तनाव लेने के बजाय दोबारा कोशिश करें और अपनी हिम्मत बनाए रखें। गाड़ी सावधानी से चलाने का प्रयास करें।
व्यवसाय: व्यापार में किसी प्रोजेक्ट को लेकर चल रहे प्रयास सफल रहेंगे। हालांकि अभी नई योजनाएं बनाने के लिए समय अच्छा नहीं है। इसलिए अभी के कामों पर ही ध्यान दें और सही समय का इंतजार करें। नौकरी में आपके काम और फैसलों की तारीफ होगी।
लव: पति-पत्नी के बीच अच्छा तालमेल रहेगा। परिवार और आपसी रिश्तों में भी मिठास बनी रहेगी।
स्वास्थ्य: इस समय के मौसम का बुरा असर आपकी सेहत पर पड़ सकता है। इस समय अपनी सेहत के प्रति बहुत अधिक सावधान रहना आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग: क्रीम, भाग्यशाली अंक: 5

Rashi - कुंभ|Aquarius - Dainik Bhaskar

कुंभ | Aquarius

(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

पॉजिटिव: पिछले कुछ समय से रुके हुए और अटके हुए काम पूरे होंगे। कोई नया वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो समय अच्छा है। आप कई तरह के कामों में व्यस्त रहेंगे तथा सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा। अगर कहीं पैसा फंसा हुआ है तो उसे मांगने का अच्छा समय है।
नेगेटिव: इस समय किसी भी तरह की यात्रा करना समय का नुकसान ही है। अनावश्यक खर्चों पर काबू पाएं। अभी के हालात की वजह से आर्थिक दिक्कतें आ सकती हैं। किसी के साथ वाद-विवाद अथवा कहासुनी जैसी स्थिति न बनने दें।
व्यवसाय: व्यापार बढ़ाने से जुड़ा कोई काम हो सकता है। हालांकि मुकाबले का सामना करना पड़ेगा। परंतु आपके प्रयासों के अच्छे नतीजे भी मिलते जाएंगे। नौकरी में काम अधिक होने के कारण आपके निजी कामों में रुकावट आएगी।
लव: घर में सुख-शांति भरा माहौल रहेगा। घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। प्रेम संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना आवश्यक है।
स्वास्थ्य: गले से संबंधित किसी भी समस्या को गंभीरता से लें और पूरी तरह लापरवाही बिल्कुल ना बरतें।
भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 3

Rashi - मीन|Pisces - Dainik Bhaskar

मीन | Pisces

(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

पॉजिटिव: अपनी योग्यता और काम करने की क्षमता पर विश्वास रखें तथा दिन की शुरुआत में ही अपनी दिनचर्या की रूपरेखा बना लें। इससे हालात पूरी तरह आपके पक्ष में हो जाएंगे। काफी समय से चल रही किसी काम में रुकावट भी आज दूर होगी।
नेगेटिव: अपने स्वभाव में अहंकार की भावना न आने दें। इसकी वजह से कुछ बनते हुए कामों में बाधा भी पड़ सकती है। भाइयों के साथ संबंध मधुर बनाए रखें। खर्च करते समय अपने बजट का ध्यान भी अवश्य रखना है। विद्यार्थी किसी भी मुकाबले में लापरवाही न करें।
व्यवसाय: अपना पूरा ध्यान अपने काम की जगह पर ही रखें। बाहर के कामों के लिए ग्रह स्थिति अनुकूल नहीं है। आज मार्केटिंग संबंधी सभी कार्यों को स्थगित रखना ही उचित रहेगा, क्योंकि किसी भी प्रकार का लाभ नहीं लग रहा है। पेपर वर्क संबंधी कार्य समय अनुसार पूरे हो जाएंगे।
लव: पति-पत्नी के बीच किसी मामूली सी बात को लेकर तकरार रह सकती है। ध्यान रखें, कि घर की बातें बाहर न निकलें।
स्वास्थ्य: गर्दन दर्द और सिरदर्द जैसी समस्या से बचने के लिए नियमित व्यायाम और योगा अवश्य करें।
भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 3