आज का राशिफल जानिए क्या कहती है आपकी राशियाँ

आज का राशिफल जानिए क्या कहती है आपकी राशियाँ

Rashi - मेष|Aries - Dainik Bhaskar

मेष | Aries

(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

पॉजिटिव: आज दिन का ज्यादातर समय पूजा-पाठ और धार्मिक कामों में बीतेगा। आपके स्वभाव में भी अच्छा बदलाव आएगा। परिवार का माहौल और अच्छा बनाने के लिए कुछ योजनाएं बनाएंगे और कामयाब भी होंगे। घर में खुशी और शांति बनी रहेगी।
नेगेटिव: परिवार और जीवनसाथी का साथ देना भी जरूरी है। घर के किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। परिवार के खर्च ज्यादा रहेंगे। इसलिए फालतू खर्चों और खरीददारी को अभी टाल दे। अगर कहीं पैसा लगाने की सोच रहे है तो अभी रुक जाए।
करियर: कामकाज और व्यापार में परिवार के लोगों का पूरा साथ मिलेगा। काम की जगह पर अच्छी व्यवस्था बनी रहेगी। जोखिम भरे काम जैसे शेयर बाजार या सट्टे में पैसा न लगाएं। काम करने वाली महिलाओं के लिए यह समय सफलता और तरक्की वाला है।
लव: आज पति-पत्नी आपस में बातचीत करके कोई बड़ा फैसला ले सकते है। परिवार के साथ घूमने जाने का मौका मिल सकता है। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य: कब्ज और गैस की दिक्कत रहेगी। जिस वजह से आपके काम में कुछ रुकावट आ सकती है।
भाग्यशाली रंग: आसमानी, भाग्यशाली अंक: 9

Rashi - वृष|Taurus - Dainik Bhaskar

वृष | Taurus

(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

पॉजिटिव: समाज या सामाजिक कामों में आज दिन का ज्यादा समय बीतेगा। किसी जरूरतमंद दोस्त की मदद करने से मन खुश रहेगा। अपने उसूलों और नियमों से किसी भी तरह का समझौता न करना आपको मजबूत बनाए रखेगा। यह आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा।
नेगेटिव: अपनी भावनाओं और गुस्से पर काबू रखे। छोटी सी बात पर ही किसी से बहस या कहा-सुनी हो सकती है। बच्चों की परेशानियों को दूर करने के लिए कुछ समय उनके साथ भी बिताना जरूरी है। ध्यान रखे।
करियर: व्यापार में आपको अपनी मेहनत का अच्छा नतीजा मिलेगा। आयात-निर्यात के मामलों में किसी पर बिना सोचे-समझे भरोसा न करे। पहले उससे जुड़ी सही जानकारी लेना जरूरी है। सरकारी नौकरी करने वालों का अपने नीचे काम करने वालों पर प्रभाव बना रहेगा।
लव: परिवार वालों और जीवनसाथी का साथ घर का माहौल अच्छा बनाए रखेगा। प्रेम संबंधों के मामले में जल्दबाजी न करे।
स्वास्थ्य: थकान और कमजोरी के कारण स्वभाव में कुछ चिड़चिड़ापन रह सकता है। कुछ समय ध्यान करने में भी बिताए।
भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 6

Rashi - मिथुन|Gemini - Dainik Bhaskar

मिथुन | Gemini

(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

पॉजिटिव: अनुभवी लोगों की सलाह पर चलना आपके लिए फायदेमंद होगा। अच्छी और ज्ञान की बातें पढ़ने में भी समय बीतेगा। पुराने दोस्तों से मिलना पुरानी अच्छी यादों को ताजा करेगा। छात्र अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान दे पाएंगे। यह समय आपके लिए अच्छा है।
नेगेटिव: कुल मिलाकर समय सामान्य फल देगा। किसी खास काम में बहुत ज्यादा पैसा खर्च करने के बाद भी मन मुताबिक नतीजा नहीं मिलेगा। धैर्य और शांति से अपने काम करे, धीरे-धीरे सब ठीक हो जाएगा। चिंता करने की जरुरत नहीं है।
करियर: नेटवर्किंग और मार्केटिंग के काम से जुड़े लोगों के लिए अच्छे मौके बन रहे है। कारोबार से जुड़ा कोई सरकारी मामला चल रहा है, तो आज उससे जुडी खास सफलता मिलने की उम्मीद है। लेकिन इस समय व्यापार बढ़ाने की योजनाओ को रोक दे।
लव: बच्चों की किसी दिक्कत को लेकर चिंता रहेगी। अच्छा होगा कि आप आपस में बात करके समस्या का हल निकाले।
स्वास्थ्य: बहुत ज्यादा काम की वजह से गर्दन और कंधे में दर्द जैसी दिक्कत रहेगी। व्यायाम में भी कुछ समय लगाए।
भाग्यशाली रंग: बादामी, भाग्यशाली अंक: 3

Rashi - कर्क|Cancer - Dainik Bhaskar

कर्क | Cancer

(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

पॉजिटिव: अपना लक्ष्य पाने के लिए सही तरीके से काम करे, पक्का सफलता मिलेगी। पैसा लगाने के लिए भी अच्छा समय है। यह काम भविष्य में फायदेमंद रहेंगे। आज आपकी कोई योजना भी पूरी होगी। जिससे आप अपने अंदर नई ताकत और आत्मविश्वास महसूस करेंगे।
नेगेटिव: छोटी-छोटी बातों को बड़ा न बनाए। अपने मन पर काबू रखना बहुत जरूरी है। आपका मन किसी छोटी सी बात को लेकर परेशान हो सकता है और इसका बुरा असर आपके परिवार पर भी पड़ेगा। भाइयों के साथ संबंध अच्छे बनाकर रखे।
करियर: कामकाज से जुडे कुछ खास और जरूरी फैसले लेंगे। काम में बहुत ज्यादा व्यस्तता रहेगी, लेकिन लेन-देन और व्यापार के सौदे करते समय सावधानी भी रखना जरूरी है। काम को गंभीरता से पूरा करने की कोशिश करे। किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा न करे।
लव: घर परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। परिवार में किसी अविवाहित व्यक्ति के लिए अच्छा रिश्ता आने की उम्मीद है।
स्वास्थ्य: खान-पान और दिनचर्या को सही रखे। सेहत से जुड़ी कोई पुरानी दिक्कत दोबारा सामने आ सकती है।
भाग्यशाली रंग: आसमानी, भाग्यशाली अंक: 2

Rashi - सिंह|Leo - Dainik Bhaskar

सिंह | Leo

(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव: पैसे कमाने का कोई मौका मिलेगा और मन को शांत रखकर आप अच्छे से कोई भी फैसला ले पाएंगे। रिश्तों में भी फिर से मिठास आएगी। अगर किसी को पैसा उधार दिया हुआ है, आज उसके वापस मिलने का अच्छा मौका है। इसलिए कोशिश करते रहे।
नेगेटिव: पुरानी बुरी बातों को आज पर हावी न होने दे। वरना इससे आपका आज भी तनाव वाला हो जाएगा। महिलाएं विपरीत लिंग के लोगों से बातचीत के दौरान सावधान रहे। नहीं तो किसी तरह की बदनामी हो सकती है। ध्यान रखे।
करियर: कामकाज में कुछ दिक्कतें रहेंगी, लेकिन अपने कामों को योजना बनाकर करते रहे। जल्दी ही हालात ठीक हो जाएंगे। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को कोई खास पद और काम मिलेगा।
लव: रिश्तों में मिठास बढ़ेगी और खुशी भरा माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों के शादी में बदलने के योग बन रहे है।
स्वास्थ्य: अपनी सेहत के प्रति लापरवाही करना आपकी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों को बढ़ा सकता है। ध्यान रखे कि सेहत अच्छी होने पर ही आप अपने काम अच्छे से कर पाएंगे।
भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 9

Rashi - कन्या|Virgo - Dainik Bhaskar

कन्या | Virgo

(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव: आज किसी खास व्यक्ति की मदद से कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आज दिन को बहुत ही अच्छे तरीके से बिताए। आपके कई रुके हुए काम फिर से शुरू होंगे और सफलता भी मिलेगी। यह आपके लिए फायदेमंद होगा।
नेगेटिव: कोई भी फैसला समझदारी से ले। किसी से ज्यादा उम्मीद न रखे बल्कि अपनी मेहनत और काबिलियत पर ही भरोसा रखे। फालतू कामों में भी अपना समय बर्बाद न करे। भावनाओं में बहकर कोई वादा न करे।
करियर: व्यापार से जुड़े आपके प्रयास और मेहनत के अच्छे नतीजे मिलेंगे। इस समय गलत तरह के लोगों से दूर रहे। कोई फायदेमंद व्यापार यात्रा भी हो सकती है। नौकरी करने वाले लोगों को ऑफिस में अच्छा व्यवहार बनाकर रखना जरूरी है।
लव: पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर हल्की नोकझोंक रहेगी। घर के किसी सदस्य की शादी को लेकर बातचीत होगी।
स्वास्थ्य: अपने ऊपर बहुत ज्यादा काम का बोझ न ले। बल्कि दूसरों के साथ काम बांटने से आप तनाव मुक्त महसूस करेंगे।
भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 4

Rashi - तुला|Libra - Dainik Bhaskar

तुला | Libra

(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

पॉजिटिव: आज दिनचर्या में कुछ अच्छा बदलाव महसूस करेंगे। आपके अंदर जोखिम लेने की भी आदत रहेगी, जो कि फायदेमंद साबित होगी। परिवार के किसी बड़े व्यक्ति द्वारा जरूरी सलाह मिलेगी। समाज में भी आपका खास मान-सम्मान बढ़ेगा।
नेगेटिव: कभी-कभी आपका सिर्फ अपने बारे में सोचना नजदीकी रिश्तेदारों के साथ मनमुटाव पैदा कर सकता है। इस समय बाहर के लोगों पर ज्यादा भरोसा न करे। छात्रों का ध्यान पढ़ाई से हटकर फालतू कामों में लगेगा।
करियर: इस समय व्यापार के लोगों और मार्केटिंग से जुडे कामों को बढ़ाने पर ध्यान दे। किसी नए काम को शुरू करने के लिए अभी उचित समय नहीं है। मार्केटिंग से जुड़े कामों में अपना ध्यान खास तौर पर रखे। अच्छे ऑर्डर मिल सकते है। नौकरी करने वाले लोगों को कोई खास जिम्मेदारी मिल सकती है।
लव: पति-पत्नी का एक दूसरे का साथ देना घर की सुख-शांति बनाए रखेगा। फालतू के प्रेम संबंधों में समय बर्बाद करना आपको अपने लक्ष्य से भटका सकता है।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य ठीक रहेगा। लेकिन बदलते मौसम की वजह से लापरवाही बिल्कुल न बरते। अपनी दिनचर्या ठीक रखे।
भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 8

Rashi - वृश्चिक|Scorpio - Dainik Bhaskar

वृश्चिक | Scorpio

(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

पॉजिटिव: नए कामों की योजनाएं बनेंगी। और उनको पूरा करने के लिए अपने जान पहचान वालों का भी साथ मिलेगा। लेकिन सफलता पाने के लिए पक्का इरादा और बहुत ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। विदेश जाने के लिए कोशिश करने वाले लोगों को कोई अच्छी खबर मिलेगी।
नेगेटिव: दूसरों के मामले में बिना मांगे सलाह न दे। कोई मुश्किल आपके लिए ही खड़ी हो सकती है, इसलिए अच्छा होगा कि अपने कामों में ही व्यस्त रहे। नजदीकी रिश्तेदारों और भाइयों के साथ संबंध अच्छे बनाकर रखे।
करियर: फोन पर कोई जरूरी बात आपके लिए फायदेमंद हालात बनाएगी। काम के दबाव के कारण कभी-कभी आप स्वयं को फंसा हुआ महसूस करेंगे। आज की मेहनत आपके भविष्य के लिए बहुत अच्छी किस्मत बनाएगी।
लव: पति-पत्नी के रिश्तों में कुछ टकराव की स्थिति रह सकती है। बाहर के लोगों को अपने घर के मामले में दखल न देने दे।
स्वास्थ्य: खांसी, जुकाम जैसी दिक्कत रहेगी। आयुर्वेदिक इलाज करना बहुत ज्यादा फायदेमंद रहेगा।
भाग्यशाली रंग: आसमानी, भाग्यशाली अंक: 3

Rashi - धनु|Sagittarius - Dainik Bhaskar

धनु | Sagittarius

(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

पॉजिटिव: अपनी जान पहचान वालों या मीडिया से अपने और काम से जुड़ी और जानकारी ले। घर को सजाने के लिए नई चीजें खरीदने की योजनाएं बनेगी। परिवार के साथ घूमने जाने का भी सोचेंगे। यह समय आपके लिए शुभ रहेगा।
नेगेटिव: अपने काम से ही मतलब रखे और दूसरों के काम में दखल न दे, और न ही बिना मांगे सलाह दे। किसी पड़ोसी या बाहर के व्यक्ति के साथ कहासुनी हो सकती है। बच्चों की दिक्कतों को सुलझाने में भी कुछ समय जरूर लगाए।
करियर: व्यापार में कुछ न कुछ चुनौतियां बनी रहेंगी। फिर भी कामकाज में कुछ सुधार जरूर आएगा। नौकरी करने वाले लोगों को अपना काम अच्छे से पूरा करने के लिए ज्यादा समय देना पड़ सकता है।
लव: पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। और आपस में मिलकर घर की दिक्कतों को भी सुलझाने में कामयाब रहेंगे।
स्वास्थ्य: बहुत ज्यादा व्यस्तता और काम के बोझ की वजह से मानसिक तनाव रहेगा। ध्यान में कुछ समय बिताना और अच्छी किताबें पढ़ना आपको ऊर्जावान रखेगा।
भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 5

Rashi - मकर|Capricorn - Dainik Bhaskar

मकर | Capricorn

(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

पॉजिटिव: आज आपको अपने किसी काम में मनचाही सफलता मिल जाएगी। परिवार के साथ भी खुशी के साथ समय बीतेगा। आप अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर कोई खास फैसला लेने में कामयाब रहेंगे। कहीं से कोई अच्छी खबर मिलने से मन खुश रहेगा।
नेगेटिव: युवाओं को अपनी किसी असफलता से उदासी हो सकती है। अच्छा है कि खुद को व्यस्त रखे। किसी के द्वारा कही गई बुरी बातों पर ध्यान न दे। इसका असर आपकी सेहत पर भी पड़ेगा। आय के साथ-साथ खर्चे भी ज्यादा रहेंगे।
करियर: कारोबार में उम्मीद से ज्यादा लाभ होने की संभावना है। साथ काम करने वालों और कर्मचारियों के साथ दोस्ताना व्यवहार रखे। इससे वे लोग पूरी ताकत से काम पर ध्यान दे पाएंगे। संगीत, साहित्य और कला से जुड़े कामों में सफलता मिलेगी। नौकरी में कामकाज को लेकर ज्यादा दबाव बना रहेगा।
लव: किसी भी जरूरी फैसले में जीवनसाथी की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां आएंगी।
स्वास्थ्य: खान-पान के प्रति सावधान रहने से सेहत में सुधार होगा। आप अपने अंदर सकारात्मक ताकत महसूस करेंगे।
भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 7

Rashi - कुंभ|Aquarius - Dainik Bhaskar

कुंभ | Aquarius

(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

पॉजिटिव: दोपहर बाद अचानक फायदेमंद हालात बनेंगे। परिवार के किसी बड़े व्यक्ति द्वारा जरूरी सलाह मिलेगी, जो कि फायदेमंद रहेगी। धार्मिक और आध्यात्मिक कामों में आपकी रुचि बढ़ने से आपकी सोच भी अच्छी और संतुलित होगी।
नेगेटिव: जोखिम भरे कामों में पैसा न लगाए, नुकसान हो सकता है। यात्रा करते समय अनजान लोगों से बात न करे, कोई आपको भावनात्मक रूप से इस्तेमाल कर सकता है। परिवार और समाज के कामों में भी ध्यान देना जरूरी है।
करियर: आज कोई नया ऑर्डर या सौदा पक्का हो सकता है। परंतु अपनी कोई भी योजना दूसरों से शेयर न करे। कोई रुकी हुई पेमेंट मिलने की भी उम्मीद है। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को पब्लिक से जुड़े काम में परेशानी आ सकती है।
लव: दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। प्रेम संबंधों में भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य: घुटनों और जोड़ों में दर्द की दिक्कत बढ़ सकती है। गेस्ट्रिक चीजों का सेवन न करे।
भाग्यशाली रंग: केसरिया, भाग्यशाली अंक: 9

Rashi - मीन|Pisces - Dainik Bhaskar

मीन | Pisces

(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

पॉजिटिव: आज ग्रहों की चाल आपके लिए बहुत अच्छे हालात बना रही है। आपकी अच्छी और संतुलित सोच द्वारा योजना बनाकर काम पूरे होते जाएंगे। युवा वर्ग अपने किसी लक्ष्य पर पूरा ध्यान देंगे और अच्छे नतीजे भी हासिल करेंगे।
नेगेटिव: मुश्किल हालात में अपना हौसला और आत्मविश्वास कम न होने दे। कभी-कभी परेशानियां और बाधा आने से कुछ उदासी महसूस हो सकती है। जमीन से जुडे कोई कागज या किसी मतभेद को लेकर कहासुनी संभव है।
करियर: व्यापार से जुड़ा कोई भी काम शुरू करने से पहले उसके बारे में सही जानकारी जरूर हासिल कर ले। किसी जरूरी व्यक्ति से मुलाकात आपके व्यापार में मददगार साबित होगी। अपना लक्ष्य पूरा करने के लिए की गई मेहनत सफल रहेगी।
लव: परिवार और कामकाज के जीवन में बेहतर तालमेल बनाकर चलेंगे। जिससे हालात अनुकूल बनी रहेगी तथा बेहतर वातावरण रहेगा।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ ज्यादा काम की वजह से पैरों में दर्द और थकान जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 3