

स्थान-नैनीताल

रिपोर्ट-ललित जोशी


सरोवर नगरी नैनीताल में नगर पालिका प्रशासन ने अपनी आय बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब जो भी वाहन कालाढूंगी मार्ग से नैनीताल में प्रवेश करेंगे, उन्हें टोल टैक्स (प्रवेश शुल्क) देना अनिवार्य होगा। इस निर्णय की जानकारी नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल ने दी।



नवनिर्मित प्रवेश शुल्क बूथ का हुआ उद्घाटन
डॉ. खेतवाल ने बारापत्थर-कालाढूंगी मार्ग पर बने नवीन प्रवेश शुल्क बूथ का विधिवत पूजा-अर्चना और फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि यह कदम उच्च न्यायालय नैनीताल के आदेशों के अनुपालन में उठाया गया है।

पालिका अध्यक्ष का बयान


“नगर पालिका की आय में वृद्धि होने से कर्मचारियों के वेतन और अन्य खर्चों को पूरा करने में सहूलियत मिलेगी।”
24 घंटे कर्मचारी तैनात
पालिका अध्यक्ष ने यह भी बताया कि टोल बूथ पर 24 घंटे कर्मचारी ड्यूटी पर तैनात रहेंगे ताकि हर वाहन से प्रवेश शुल्क वसूला जा सके और नियमों का पूरी तरह से पालन हो।

उद्घाटन समारोह में ये रहे मौजूद:
इस अवसर पर सभासद भगवत रावत, मुकेश जोशी मंटू, पूरन बिष्ट, शीतल कटियार, गीता उप्रेती, काजल आर्या, लता दफौटी, मनोज शाह जगाती, सुनील खोलिया, हिमांशु चंद्रा समेत नगर पालिका के कई कर्मचारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



