
स्थान -नैनीताल
सरोवर नगरी नैनीताल में नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया), उत्तराखंड की नगर इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है। संगठन के नव नियुक्त नगर अध्यक्ष गौरव जोशी ने कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए विभिन्न पदों पर दायित्व सौंपे।


नवगठित नगर कार्यकारिणी में शामिल पदाधिकारी:
- महामंत्री – अजमल हुसैन सिद्दीकी
- वरिष्ठ उपाध्यक्ष – रितेश सागर
- उपाध्यक्ष – अमित पड़लिया (भीमताल), सुरेश कांडपाल, प्रदीप कुमार (धारी)
- सचिव – कैलाश नेगी (गरमपानी)
- संगठन मंत्री – मुनिब उर रहमान
- उप सचिव – नीरज जोशी (भवाली)
- कोषाध्यक्ष – गणेश कांडपाल
- संरक्षक – वरिष्ठ पत्रकार रविंद्र पांडेय ‘रवि’


कार्यकारिणी सदस्य:
कैलाश जोशी, कांता पाल, नीरज तिवारी, इंद्र सिंह नेगी, तनुज पांडे


कार्यकारिणी के गठन पर राष्ट्रीय सचिव कैलाश जोशी, प्रदेश संरक्षक संजय तलवार, प्रदेश अध्यक्ष सुनील दत्त पांडे, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. गिरीश रंजन तिवारी, प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन चंद्र जोशी, कुमाऊं प्रभारी दिनेश जोशी, जिलाध्यक्ष अफ़ज़ल हुसैन ‘फौजी’, और जिला महासचिव राजू पांडे सहित अन्य पदाधिकारियों ने सभी नव नियुक्त सदस्यों को बधाई दी और संगठन हित में योगदान की आशा जताई।


सभी पदाधिकारियों ने संगठन के विस्तार और पत्रकार हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्धता दोहराई और नए दायित्वों को पूरी निष्ठा से निभाने का संकल्प लिया।

