विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने परिवार संग किए पाषण देवी के दर्शन

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने परिवार संग किए पाषण देवी के दर्शन

स्थान- नैनीताल

रिपोर्ट-ललित जोशी

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने नैनीताल के पाषण देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना, कैची धाम में भी लिया आशीर्वाद
परिवार संग की पूजा, प्रदेश की खुशहाली की कामना, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में स्थित प्रसिद्ध पाषण देवी मंदिर में रविवार को विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूरी ने अपने परिजनों के साथ पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की और देश व प्रदेश की खुशहाली की कामना की। दर्शन के दौरान मंदिर परिसर में एक शांत और आध्यात्मिक माहौल देखने को मिला।

मंदिर दर्शन से पूर्व श्रीमती खंडूरी ने अपने परिवार सहित कैची धाम स्थित नीम करौली महाराज के दर्शन भी किए और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। पूजा के दौरान पाषण देवी मंदिर के मुख्य पुजारी जगदीश भट्ट द्वारा पूरे विधि-विधान से पूजा संपन्न करवाई गई।

पारिवारिक आस्था का केंद्र है पाषण देवी मंदिर
श्रीमती ऋतु खंडूरी का इस मंदिर से गहरा पारिवारिक संबंध है। उनके पिता, पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी भी जब भी नैनीताल आते थे, तो मां पाषण देवी के दर्शन अवश्य करते थे। यह मंदिर खंडूरी परिवार की आस्था का एक प्रमुख केंद्र रहा है।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
श्रीमती खंडूरी के नैनीताल पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत व अभिनंदन किया। कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर विधानसभा अध्यक्ष का अभिनंदन किया और उनके आगमन को शुभ बताया।

मंदिर परिसर में स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही, जिन्होंने विधानसभा अध्यक्ष को देखकर उत्साह जताया। पूरे कार्यक्रम के दौरान धार्मिक भावना और श्रद्धा का वातावरण बना रहा।