


रिपोर्टर रिहान ख़ान
हल्द्वानी

शहर की नामचीन जगहों में शुमार बरेली रोड स्थित माहेश्वरी चार्ट भंडार के गोदाम में चल रही अवैध टमाटर सॉस फैक्ट्री में गंभीर गंदगी और खाद्य सुरक्षा मानकों की अनदेखी सामने आने पर नगर आयुक्त रिचा सिंह का गुस्सा फूट पड़ा।



निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पाया कि फैक्ट्री में जिन केमिकल्स से सॉस तैयार किया जा रहा था, उनमें भारी मात्रा में फफूंदी जमी हुई थी। साफ-सफाई की स्थिति इतनी दयनीय थी कि दुर्गंध के चलते मौके पर खड़ा रहना तक मुश्किल हो गया।



नगर आयुक्त ने मौके पर ही सैंपलिंग कराई और खाद्य सुरक्षा विभाग को तत्काल जांच के निर्देश दिए। उन्होंने सख्त लहजे में कहा, “खाद्य सुरक्षा से समझौता किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।“



इस गंभीर लापरवाही को देखते हुए प्रशासन ने फैक्ट्री को सील करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आगामी जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

नगर आयुक्त रिचा सिंह ने जनता से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी भी तरह की संदिग्ध खाद्य वस्तुएं या अवैध निर्माण की जानकारी हो, तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें, जिससे समय रहते कार्रवाई हो सके।



