पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ उबाल, मुख्य चौक पर पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ फूंका गया पुतला

पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ उबाल, मुख्य चौक पर पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ फूंका गया पुतला

स्थान सितारगंज
रिपोर्ट मो आरिफ

कश्मीर के पहलगाम में हुए दर्दनाक आतंकी हमले में 27 निर्दोष पर्यटकों की हत्या से पूरे देश में आक्रोश की लहर दौड़ गई है। इस जघन्य हमले के विरोध में आज मुख्य चौक पर विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक संगठनों सहित हिंदू, मुस्लिम और सिख समुदाय के लोगों ने एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन किया।

एकता का संदेश, आतंक के खिलाफ जनगुस्सा
प्रदर्शन के दौरान लोगों ने पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की और पुतला फूंक कर अपना आक्रोश व्यक्त किया। इस प्रदर्शन में समाज के हर वर्ग की भागीदारी रही, जो आतंकवाद के खिलाफ एकता और एकजुटता का प्रतीक बनी।

“आतंकियों को मिले सज़ा, पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब” – प्रदर्शनकारियों की मांग
वक्ताओं ने अपने भाषण में कहा कि पहलगाम में पर्यटकों को निशाना बनाकर किया गया आतंकी हमला बेहद निंदनीय और कायराना कृत्य है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि पाकिस्तान को सख्त संदेश दिया जाए और आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की जाए।

मानवता के खिलाफ अपराध
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि इस तरह के हमले केवल निर्दोषों की जान नहीं लेते, बल्कि देश की आत्मा को भी चोट पहुंचाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अब वक्त आ गया है कि आतंकवाद और उसके समर्थकों के खिलाफ कठोर कदम उठाया जाए।