

स्थान:देहरादून

देहरादून, 18 अप्रैल – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को बलबीर रोड स्थित भाजपा मुख्यालय पहुँचे, जहाँ वक्फ संशोधन कानून को लेकर एक महत्वपूर्ण कार्यशाला आयोजित की गई। इस अवसर पर भाजपा के केंद्रीय कमेटी सदस्य एवं प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम भी मौजूद रहे।



इस कार्यशाला में वक्फ संशोधन कानून की बारीकियों, इसके गरीब मुसलमानों व पसमांदा समाज को मिलने वाले लाभ और जन-जागरण अभियान की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।


साथ ही कार्यकर्ताओं को यह समझाया गया कि इस कानून से जुड़ी सही जानकारी मुस्लिम समाज और बुद्धिजीवियों तक कैसे पहुँचाई जाए, इसके लिए कार्य योजना तैयार की गई।



कार्यशाला में भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष, महामंत्री, जिला अध्यक्ष, प्रभारी-सह प्रभारी और अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारी विशेष रूप से शामिल हुए।

भाजपा द्वारा घोषित कार्यक्रम के तहत 20 अप्रैल से 5 मई तक वक्फ संशोधन जनजागरण अभियान देशभर में चलाया जाएगा। इस अभियान के जरिए कानून के प्रावधानों को स्पष्ट करने और समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करने का प्रयास किया जाएगा।


