एसएसबी जवान जसपाल सिंह नेगी का हृदय गति रुकने से निधन, सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

एसएसबी जवान जसपाल सिंह नेगी का हृदय गति रुकने से निधन, सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

रिपोर्ट -भगवान सिंह

स्थान -पौड़ी

पौड़ी, 18 अप्रैल – पौड़ी जिले के चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पट्टी किमगड़ी गाड़, ब्लॉक पोखड़ा के ग्राम सलाण निवासी सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान जसपाल सिंह नेगी (पुत्र वचन सिंह नेगी) का हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया। जैसे ही यह दुखद समाचार क्षेत्र में फैला, पूरे इलाके में शोक की लहर छा गई।

गुरुवार को उनके पैतृक घाट पर पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण और शुभचिंतक मौजूद रहे। लोगों ने जवान को अंतिम विदाई देते हुए “जवान अमर रहें” जैसे नारों से वातावरण को गूंजा दिया।

जसपाल सिंह नेगी अपने पीछे 90 वर्षीय मां श्रीमती समोदरा देवी, पत्नी श्रीमती बबीता देवी, तथा तीन पुत्र – मनीष नेगी (30), प्रवेश नेगी (26), और नरेश नेगी (24) को छोड़ गए हैं। उनके भाई धर्म सिंह, महेंद्र सिंह और नरेंद्र सिंह भी परिवार में शामिल हैं।

पूर्व प्रमुख सुरेन्द्र रावत भदौरिया ने जवान के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि, “देश ने एक जांबाज़ सपूत को खो दिया है। यह अपूरणीय क्षति है। हम दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वह परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करे।”

जसपाल सिंह नेगी के समर्पण और सेवा भावना को सदैव याद रखा जाएगा।