


स्थान -टिहरी

टिहरी गढ़वाल, 18 अप्रैल – उत्तराखण्ड शासन में लोक निर्माण एवं वन विभाग के अपर सचिव विनीत कुमार ने गुरुवार को विकासखण्ड कीर्तिनगर के ग्राम पंचायत बागवान ग्राम तथा विकासखण्ड देवप्रयाग के तुड़गी गांव में चौपाल आयोजित की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से शासकीय योजनाओं की स्थिति की जानकारी ली और योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण भी किया।



चौपाल में ग्रामीणों ने पेयजल संकट, बंदरों, सूअरों व आवारा पशुओं की समस्या, विद्युत आपूर्ति, सिंचाई सुविधाएं, मनरेगा के अंतर्गत कार्यों की स्थिति, और मोटर मार्गों के मुआवजे जैसी प्रमुख समस्याएं उठाईं।



विनीत कुमार ने मौके पर ही कई शिकायतों का निस्तारण किया और शेष मामलों को नीतिगत स्तर पर शासन में रखकर समाधान कराने का आश्वासन दिया।



इस दौरान उन्होंने जाइका परियोजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत तुड़गी में निर्माणाधीन ग्रोथ सेंटर का भी निरीक्षण किया और निर्माण कार्य की गुणवत्ता व प्रगति की समीक्षा की।

ग्रामीणों ने चौपाल के माध्यम से सीधे शासन से संवाद स्थापित करने और समस्याओं के समाधान के लिए किये जा रहे प्रयासों की सराहना की।



