रामनगर में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, दो तस्कर गिरफ्तार

रामनगर में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, दो तस्कर गिरफ्तार

रिपोर्टर नाम-: आसिफ इक़बाल

लोकेशन-: रामनगर

रामनगर पुलिस ने नशे के खिलाफ अपना अभियान जारी रखते हुए स्कूटी से गांजा तस्करी करने के मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार कर उन्हें कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की।

रामनगर कोतवाल ने बताया कि मंगलवार की पुलिस टीम द्वारा चेकिंग करने के दौरान दो स्कूटी सवारो को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन पुलिस को देखकर यह स्कूटी सवार मौके से भागने लगे

जिन्हें पुलिस ने घेराबंदी करते हुए अपनी हिरासत में ले लिया तथा स्कूटी की तलाशी लेने पर उसमें से तीन किलो से अधिक अवैध गांजा बरामद हुआ।
पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम सूर्य प्रकाश आर्य एवं जतिन रावत बताया।


दोनों ही आरोपी रामनगर के निवासी हैं। कोतवाल ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की गई है तथा स्कूटी को भी सीज करने की कार्रवाई की गई है।


उन्होंने बताया कि नशे के खिलाफ पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।