नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दाखिल की गई चार्जशीट में कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी का नाम सामने आने के बाद कांग्रेस पार्टी ने देशभर में ईडी और अन्य सरकारी एजेंसियों के कार्यालयों के बाहर विरोध प्रदर्शन किए।
इस मुद्दे पर उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश महामंत्री आदित्य राम कोठारी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा:
“यह कोई राजनीतिक प्रतिद्वंदिता नहीं है। ईडी एक स्वतंत्र संस्था है और वह अपने कार्यों का निष्पक्ष रूप से निर्वहन कर रही है।
इसमें सरकार का कोई हस्तक्षेप नहीं है। जिसने गुनाह किया है, उसे उसकी सजा जरूर मिलेगी, चाहे वह किसी भी दल से क्यों न हो।”
ईडी ने नेशनल हेराल्ड से जुड़ी कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच के बाद चार्जशीट दाखिल की है।
कांग्रेस इसे राजनीतिक बदले की कार्रवाई बता रही है, जबकि भाजपा इसे कानून का पालन कह रही है।