


लोकेशन –ऋषिकेश

संवाददाता – सागर रस्तोगी

ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल परियोजना का केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने निरीक्षण किया। सबसे पहले उन्होंने कर्णप्रयाग रेल लाइन के प्रथम स्टेशन योग नगरी को देखा।



यहां व्यवस्थाओं को देखने के बाद उन्होंने स्टॉल पर मिलने वाली खाद्य सामग्री के गुणवत्ता पर भी अपनी नजर घुमाई और मौके पर टी स्टॉल से चाय खरीद कर भी पी। यही नहीं उन्होंने टी स्टाल संचालक को चाय की पेमेंट भी ऑनलाइन करी।



जिसके बाद वह कीर्ति नगर तक जगह-जगह टनल के निर्माण कार्य को देखने भी गए। मुख्य रूप से उन्होंने सिल्क्यरा टनल को देखा। इस दौरान उन्होंने आरवीएनएल के अधिकारियों से ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन प्रगति की रिपोर्ट भी जानी।

फिलहाल रेल मंत्री प्रगति को लेकर संतुष्ट नजर आए हैं। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि यह परियोजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना को उत्तराखंड में लाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व प्रसिद्ध उत्तराखंड के चार धामों को देश दुनिया में और ज्यादा विख्यात कर दिया है।


देश दुनिया के श्रद्धालु आसान चार धाम यात्रा के लिए उत्तराखंड आना चाहते हैं। यह योजना उन करोड़ों श्रद्धालुओं को उत्तराखंड की ओर और ज्यादा आकर्षित करने का काम करेगी। मौके पर गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत और स्थानीय विधायक प्रेमचंद अग्रवाल उपस्थित रहे।



