नैनीताल रोड पर दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दंपति की मौत

नैनीताल रोड पर दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दंपति की मौत

लोकेशन – रुद्रपुर .
रिपोर्ट – राजू सहगल।

रुद्रपुर, 16 अप्रैल

रुद्रपुर में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जिसमें नैनीताल रोड पर एक अज्ञात वाहन ने बुजुर्ग दंपति को कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी वाहन चालक दुर्घटना के बाद मौके से फरार हो गया।

मृतक की पहचान 67 वर्षीय कलम सिंह दानू और उनकी पत्नी हीरा देवी के रूप में हुई है, जो कि मूल रूप से ग्राम हरमल, थराली (चमोली) के निवासी थे। दोनों इन दिनों अपने छोटे भाई उम्मेद सिंह दानू के पास रुद्रपुर की प्रीत विहार कॉलोनी में रह रहे थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह लगभग 5 बजे दंपति, हीरा देवी के कैंसर के इलाज के लिए दिल्ली जाने की तैयारी में थे और रोडवेज बस पकड़ने के लिए पैदल ही निकले थे। यूआईआरडी के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया। पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है और फरार वाहन और चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।

बताया जा रहा है कि मृतक के छोटे भाई उम्मेद सिंह दानू उत्तराखंड पुलिस विभाग से इंस्पेक्टर पद से सेवानिवृत्त हुए हैं और वर्तमान में प्रीत विहार कॉलोनी में निवास करते हैं। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।

इस हृदयविदारक हादसे ने क्षेत्रवासियों को झकझोर दिया है, वहीं स्थानीय लोग प्रशासन से जल्द से जल्द आरोपी चालक को गिरफ्तार कर न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is -3-1.jpeg