

स्थान सितारगंज
रिपोर्ट तनवीर अंसारी

बमनपुरी अलार्ट के पास बैगुल नदी और कैलाश नदी के किनारे आरसीएल कंपनी द्वारा किया जा रहा खनन कार्य किसानों के कड़े विरोध के कारण तीसरे दिन भी बंद रहा।


आस-पास के गांवों के किसान अपनी उपजाऊ और फसली भूमि को बचाने के लिए सड़क पर उतर आए हैं।



किसानों का कहना है कि यदि कंपनी ने खुदाई जारी रखी तो वर्षा ऋतु में सबसे पहले उनके खेत नदी में समा जाएंगे और उसके बाद उनके गांवों पर भी बाढ़ का खतरा मंडराने लगेगा।


हालांकि बुधवार को चीकाघाट पुल के समीप कंपनी का काम दिन भर चलता रहा। इस दौरान ओवरलोड गाड़ियाँ सड़कों पर दौड़ती रहीं, जिससे सड़क सुरक्षा को भी खतरा पैदा हुआ।


