रामनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 04 अवैध भट्टियाँ नष्ट, 15,000 लीटर लहन किया गया नष्ट

रामनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 04 अवैध भट्टियाँ नष्ट, 15,000 लीटर लहन किया गया नष्ट

This image has an empty alt attribute; its file name is ad-1.jpg

रामनगर

रामनगर, 09 अप्रैल 2025:
उत्तराखण्ड सरकार द्वारा चलाए जा रहे “Drug Free Devbhoomi” मिशन के अंतर्गत नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रामनगर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रहलाद मीणा के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी रामनगर श्री सुमित पांडेय के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर श्री अरुण सैनी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अवैध शराब निर्माण पर बड़ी कार्रवाई की।

दिनांक 09.04.2025 को पुलिस टीम द्वारा तुमड़िया डाम क्षेत्र के टापुओं और किनारों पर चल रही चेकिंग के दौरान अवैध रूप से संचालित 04 भट्टियों को मौके पर नष्ट किया गया। साथ ही लगभग 15,000 लीटर लहन (कच्ची शराब बनाने का मिश्रण) को भी मौके पर नष्ट कर दिया गया।

यह अभियान अवैध शराब के खिलाफ कठोर कार्रवाई का हिस्सा है और आने वाले समय में इसे और भी प्रभावी ढंग से जारी रखने का पुलिस प्रशासन का संकल्प है।

This image has an empty alt attribute; its file name is ad-1.jpg

पुलिस टीम में शामिल अधिकारी:

  • उ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार, चौकी प्रभारी मालधनचौड़
  • का0 अशोक कंबोज
  • का0 गोविंद सिंह

इस कार्रवाई से यह स्पष्ट है कि रामनगर पुलिस नशे के कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए सतर्क और सक्रिय है।

This image has an empty alt attribute; its file name is -3-1.jpeg