

अल्मोड़ा

भारतीय जनता पार्टी द्वारा जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में एक दिवसीय सक्रिय सदस्य कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता जिला मंडल अध्यक्ष हरीश प्रसाद ने की, जिसमें क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



कार्यक्रम के मुख्य वक्ता, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व जिला अध्यक्ष रवि रोतेला ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी के संघर्षों और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के प्रेरणास्पद कथन “अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा” को याद करते हुए कहा कि भाजपा ने लम्बे संघर्ष के बाद आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी का दर्जा प्राप्त किया है।


जागेश्वर विधायक मोहन सिंह मेहरा ने केंद्र सरकार की बुलेट ट्रेन, भारतमाला परियोजना, स्वर्णिम चतुर्भुज और प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत 14 करोड़ से अधिक लोगों को शुद्ध जल कनेक्शन उपलब्ध कराए गए हैं।



कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल ने भाजपा सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि मजबूत नकल विरोधी कानून और सशक्त भू-कानून का सीधा लाभ जनता को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि जहां पहले देश में 74 एयरपोर्ट थे, वहीं अब यह संख्या 150 से अधिक हो चुकी है।

कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता गौरव पांडे ने पार्टी की विचारधारा और संगठनात्मक दृष्टिकोण पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल सत्ता प्राप्ति का नहीं, बल्कि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने का लक्ष्य लेकर काम करती है। उन्होंने पार्टी की पंचनिष्ठा आधारित कार्य प्रणाली को भाजपा की सबसे बड़ी ताकत बताया।

इस कार्यशाला में डी.के. जोशी, त्रिलोक रावत, पूनम पालीवाल, हरीश दरम्याल, सुरेश भट्ट, राजेंद्र रोतेला, गोकुल पांडे, दीपक पंत, रवि बिष्ट, दीवान बोरा, राजेंद्र जोशी, जगदीश रावत, धन सिंह रावत, दयाल पांडे, महेंद्र मेहरा, लक्ष्मण डसीला, देवकी बिष्ट, उमा बिष्ट, मालती देवी, पूरन सुयाल, हेम चंद्र पांडे, बसंत जोशी, खीम सिंह, बसंत गोस्वामी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


कार्यशाला के अंत में सभी वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे भाजपा की नीतियों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं और संगठन को और अधिक मजबूत बनाएं।


