भगत सिंह चौक के पास खड़ी दो कारों में लगी आग, पूरी तरह जलकर राख

भगत सिंह चौक के पास खड़ी दो कारों में लगी आग, पूरी तरह जलकर राख

This image has an empty alt attribute; its file name is ad-1.jpg

हरिद्वार, 10 अप्रैल।
शहर के भगत सिंह चौक के पास उस समय हड़कंप मच गया जब सड़क किनारे खड़ी दो कारों में अचानक आग लग गई। चंद मिनटों में ही दोनों कारें आग का गोला बन गईं और पूरी तरह जलकर राख हो गईं। घटना के समय कारें एक सर्विस सेंटर के बाहर खड़ी थीं।

This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2025-04-04-at-7.53.58-AM-2.jpeg

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कारों के पास ही कूड़े का ढेर पड़ा हुआ था, जिसमें अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की लपटें धीरे-धीरे फैलते हुए पास खड़ी कारों तक पहुंच गईं, जिससे दोनों गाड़ियों ने आग पकड़ ली और धू-धू कर जलने लगीं।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और फायर टेंडर की मदद से आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक दोनों कारें पूरी तरह खाक हो चुकी थीं। मौके पर भारी संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गए, जिससे कुछ समय के लिए यातायात भी बाधित रहा

गनीमत यह रही कि घटना में कोई जानमाल की हानि नहीं हुई, लेकिन यह घटना नगर निगम और स्थानीय प्रशासन की लापरवाही की ओर इशारा करती है, क्योंकि सड़क किनारे खुले में पड़ा कूड़ा और लापरवाही से लगी आग ऐसे हादसों को न्यौता दे रही है।

प्रशासन द्वारा घटना की जांच की जा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कूड़े में आग लगने का कारण क्या था। स्थानीय लोगों ने नगर निगम से मांग की है कि सार्वजनिक स्थानों पर कूड़े के ढेर हटाए जाएं और नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।