जाखणीधार तहसील को शिफ्ट करने के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन

जाखणीधार तहसील को शिफ्ट करने के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन

This image has an empty alt attribute; its file name is ad-1.jpg

टिहरी

नई टिहरी, 10 अप्रैल।
टिहरी जनपद के जाखणीधार तहसील को अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पेटब में स्थानांतरित करने के विरोध में बुधवार को ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने नई टिहरी के ढाइजर से जिला मुख्यालय तक रैली निकालते हुए विधायक किशोर उपाध्याय और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2025-04-04-at-7.53.58-AM-2.jpeg

प्रदर्शनकारी जिला मुख्यालय पहुंचकर कलेक्ट्रेट परिसर में एकत्रित हुए, जहां उन्होंने जिलाधिकारी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने मांग की कि जाखणीधार तहसील को यथावत कोशियार में ही संचालित किया जाए और पेटब में स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं

ग्रामीणों का कहना था कि तहसील को शिफ्ट करने से क्षेत्रवासियों को भारी कठिनाई होगी। साथ ही उन्होंने तहसील को जोड़ने वाली सड़क की मरम्मत की भी मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

जिलाधिकारी ने ग्रामीणों की समस्याएं बिंदुवार रूप से सुनीं और उन्हें आश्वासन दिया कि तहसील को वर्तमान स्थान से नहीं हटाया जाएगा। साथ ही, उन्होंने कहा कि पेटब स्वास्थ्य केंद्र में भी सुविधाओं को बेहतर किया जाएगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is ad-1.jpg

जिलाधिकारी के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने अपना धरना प्रदर्शन फिलहाल स्थगित कर दिया, लेकिन साथ ही यह भी स्पष्ट कर दिया कि यदि प्रशासन ने वादे के अनुसार कार्य नहीं किया, तो वे फिर से आंदोलन शुरू करेंगे।

This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2025-04-04-at-7.53.58-AM-2.jpeg

ग्रामीणों के इस विरोध प्रदर्शन में क्षेत्र की बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा और बुजुर्ग शामिल रहे, जिन्होंने लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगें प्रशासन के समक्ष रखीं।