उत्तराखंड हज कमेटी के अधिशासी अधिकारी ने संभाला कार्यभार, हज यात्रियों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

उत्तराखंड हज कमेटी के अधिशासी अधिकारी ने संभाला कार्यभार, हज यात्रियों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

स्थान – रुड़की
संवाददाता – प्रवेश राय

उत्तराखंड हज कमेटी के नए अधिशासी अधिकारी मोहम्मद आरिफ खान ने कलियर हज हाउस पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया।इस अवसर पर हज कमेटी के सभी कर्मचारी और हज अधिकारी मोहम्मद अहसान द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया और उन्हें एक सुंदर बुके भेंट किया गया।

कार्यभार संभालने के बाद, मोहम्मद आरिफ खान ने हज हाउस का बारीकी से निरीक्षण किया और साफ-सफाई को लेकर कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि हज यात्रियों को हर संभव बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी और किसी भी तरह की परेशानी से उन्हें बचाया जाएगा।

मोहम्मद आरिफ खान ने आगे कहा कि इस वर्ष हज यात्रियों के फ्लाइट और रिहायश के उचित इंतजाम एक ही स्थान पर करने की कोशिश की जा रही है, ताकि यात्रियों को सुविधा हो।

उन्होंने यह भी बताया कि अप्रैल माह के अंत तक सभी हज यात्रियों का टीकाकरण और प्रशिक्षण पूरा कर लिया जाएगा, और मई के पहले सप्ताह में उत्तराखंड राज्य के हज यात्रियों की पहली फ्लाइट रवाना हो सकती है।

अधिशासी अधिकारी ने यह भी बताया कि हज हाउस में जल्द ही बदलाव किए जाएंगे, और इसे और बेहतर बनाया जाएगा, ताकि हज यात्रियों को सर्वोत्तम सेवाएं मिल सकें।