रानीखेत

भा.ज.पा. के वरिष्ठ पदाधिकारी धनश्याम भट्ट को रानीखेत जिले का भाजपा जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनके जिलाध्यक्ष बनने पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी।

धनश्याम भट्ट, जो बग्वालीपोखर निवासी हैं, ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश संगठन ने उन पर भरोसा जताया है, और वे इस भरोसे पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। इससे पहले भी धनश्याम भट्ट पार्टी के विभिन्न पदों पर अपनी सेवा दे चुके हैं।

गौरतलब है कि पिछले महीने ताड़ीखेत में रानीखेत जिलाध्यक्ष के पद के लिए दस कार्यकर्ताओं ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की थी। इनमें विनोद भट्ट, युगल किशोर आर्य, विमल भट्ट, दीप पांडे,

भूपेंद्र कांडपाल, गणेशराम आर्य, घनश्याम भट्ट, सुभाष बिष्ट, चंद्रशेखर आर्य, और जनार्दन पांडे शामिल थे। प्रदेश संगठन ने सभी नामों को भेजे जाने के बावजूद रानीखेत के जिलाध्यक्ष की घोषणा रोक दी थी। अंततः चुनाव अधिकारी विकास शर्मा की ओर से घनश्याम भट्ट को जिलाध्यक्ष मनोनीत करने की घोषणा की गई।

धनश्याम भट्ट को जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल शाही, पूर्व जिलाध्यक्ष दीप भगत, ज्योति साह, पूर्व नगर अध्यक्ष राजेंद्र जसवाल, चंदन भगत, विमला रावत, कैलाश बिष्ट, हंसा दत्त बवाड़ी, प्रदीप बिष्ट सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी। उनके गृहक्षेत्र में इस नियुक्ति को लेकर खुशी का माहौल है।

