
स्थान – खटीमा, ऊधम सिहं नगर
रिपोर्ट – अशोक सरकार
ख़बर जनपद ऊधम सिंह नगर के खटीमा से है जहां खटीमा-पीलीभीत मार्ग की हालत सुधारने को लेकर उपजिलाधिकारी खटीमा रविंद्र सिंह बिष्ट को ज्ञापन सौंपा।


गौरतलब है कि खटीमा-पीलीभीत मार्ग की हालत जगह-जगह गढढे होने के कारण आये दिन दुर्घटना होने का भय बना रहता है और पूर्व मे भी सैकड़ों दुर्घटनाए हो चुकी है।
इस मार्ग से सीमावर्ती राज्य उत्तर प्रदेश से हजारो की संख्या मे लोग प्रतिदिन उत्तराखण्ड आते है वर्तमान समय मे उत्तर भारत का प्रसिद्ध मॉ पूर्णागिरी का मेला चल रहा है, वहीं मेले के दौरान मॉ पूर्णागिरि के दर्शन हेतु सम्पूर्ण भारत के लोग सीमावर्ती जिला चम्पावत मे आते है।

हालांकि अधिकांश लोग खटीमा-पीलीभीत मार्ग से आते है,इस मार्ग की हालत खराब होने के कारण दर्शनार्थियो को ख़ाशा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिस पर तत्कालीन कार्यवाही करते हुए उपजिलाधिकारी रविंद्र सिंह बिष्ट ने अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान डा० प्रेम सिंह राणा पूर्व विधायक, नानकमता, रमेश चन्द,सुभाषराना,किशोर जोशी जिला मंत्री,हरेन्द्र सिह राना,महेश सिंह राणा, बल्देव सिंह के साथ भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


