

स्थान – रानीखेत

रिपोर्ट – संजय जोशी

देवलीखेत और जालीखान में शराब दुकानें खोले जाने के विरोध में सौनी डांठ पर ग्रामीणों का क्रमिक धरना नौवें दिवस भी जारी रहा। गुरुवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आनंद सिंह बिष्ट ने भी अनशन स्थल पर पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया।



क्रमिक धरने पर बैठे कृषक कृषि बागवानी और उद्यमी संगठन के महासचिव दीपक करगेती ने आबकारी विभाग से सूचना के अधिकार में प्राप्त जानकारियों को सार्वजनिक कर जिला आबकारी अधिकारी के भ्रष्टाचार को सबके समक्ष रखा। जिला आबकारी अधिकारी अल्मोड़ा पर गंभीर आरोप लगाये । सामाजिक कार्यकर्ता दीपक करगेती ने कहा कि जिला आबकारी अधिकारी ने राजस्व को खासा नुकसान पहुंचाया है। इनके विरुद्ध कर्मचारी आचरण नियमावली के तहत आज तक कोई नही की गई । उन्होंने आरटीआई से प्राप्त कई जानकारियां साझा की ।


स्वतंत्रता सेनानी आनंद सिंह बिष्ट ने क्रमिक अनशन को अपना समर्थन दिया। कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शराब दुकानें खोलने के वे धुर विरोधी है। इसलिए आंदोलन को समर्थन देने आए हैं। निवर्तमान ज़िला पंचायत सदस्य शोभा रौतेला ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार गांवों को शराब का अड्डा बनाकर गांव घरों की शांति छीनना चाहती है जो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
अनशन स्थल पर में हिमांशु आर्या , हेमंत रौतेला, उमेश मासीवाल, विपिन उपाध्याय,चेतन बिष्ट,तरुण उपाध्याय,अमित उपाध्याय आदि मौजूद रहे।



