पत्रकार प्रेस परिषद खटीमा इकाई ने आज उपजिला अधिकारी खटीमा को दिया ज्ञापन, पत्रकारों के दुर्व्यवहार कर रहे खनन माफिया पर कार्रवाई करने की मांग की

पत्रकार प्रेस परिषद खटीमा इकाई ने आज उपजिला अधिकारी खटीमा को दिया ज्ञापन, पत्रकारों के दुर्व्यवहार कर रहे खनन माफिया पर कार्रवाई करने की मांग की

स्थान=खटीमा उधम सिंह नगर

रिपोर्ट=अशोक सरकार

खबर उधम सिंह नगर के सीमांत खटीमा के भारत नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से है जहां पर लगातार खनन माफियाओं द्वारा अवैध रूप से मिट्टी खनन के कार्य को अंजाम दे रहे हैं कुछ दिनों पूर्व सूचना मिलने पर पत्रकार जब खबर बनाने हेतु पहुंचे तो खनन माफिया द्वारा उनके साथ बत्तमीजी की गई व पत्रकारों को फोन कर धमकी भी दी गई साथ ही पत्रकारों को प्रतिलोबन देने का भी कार्य किया गया |

जब पत्रकार द्वारा प्रलोभन में ना आते हुए उनके अवैध कार्यों पर कैमरे की नजर बनानी चाही तो मिट्टी खनन माफियाओ द्वारा पत्रकारों पर झूठे मुकदमे लिखवाने का प्रयास किया जा रहा है आपको बता दे की जो लोग मेला घाट क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन का कार्य कर रहे हैं वह लोग लगातार पत्रकारों को डराने, धमकाने का कार्य कर रहे हैं आज पत्रकार प्रेस परिषद खटीमा इकाई के बैनर तले पत्रकारो ने संगठित होकर पहले झनकईया थाना अध्यक्ष को ज्ञापन देने का प्रयास किया गया |

लेकिन वहां पर थाना अध्यक्ष न होने के कारण खटीमा उप जिला अधिकारी रविंद्र सिंह बिष्ट को ज्ञापन सौपकर कार्यवाही की मांग की उप जिला अधिकारी रविंद्र सिंह बिष्ट ने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया की कुछ खनन माफिया लगातार अवैध रूप से खनन कर रहे हैं और हमारे द्वारा कोई मिट्टी खनन करने की अनुमति नहीं दी गई है और पत्रकार बंधुओ के साथ बत्तमीजी कर रहे हैं मेरे संज्ञान में मामला आया है वे खुद इस पर स्वयं जाकर कार्यवाई करेंगे वह झनकईया थाना अध्यक्ष को भी इस पर उनके द्वारा सूचित कर दिया गया है |