

स्थान – सितारगंज

रिपोर्ट – तनवीर अंसारी

वरिष्ठ भाजपा नेता कमल जिंदल को पार्टी हाईकमान नें विश्वास जताते हुए पुनः जिला अध्यक्ष की कमान सौपी है उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर पार्टी मुख्यालय में सुबह से ही अध्यक्ष की दौड़ में सभी पार्टी नेता मौजूद थे दोपहर करीब चुनाव अधिकारी ने पार्टी हाई कमान की तरफ से आए नाम की घोषणा की।


घोषणा होते ही कमल जिंदल समर्थक पार्टी कार्यालय में खुशी मनाते हुए नारेंबाजी करने लगे।


इसके बाद रुद्रपुर और सितारगंज में स्वागत जुलूस निकाला गया पार्टी संगठन के कार्यकर्ताओं ने मुख्य चौक पर आतिशबाजी का एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी कार्यकर्ता जुलूस में नाचते गाते दिखाई दिए नवनियुक्त जिला अध्यक्ष कमल जिंदल ने मुख्यमंत्री,प्रदेश अध्यक्ष और महामंत्री संगठन का धन्यवाद करते हुए कहा आने वाले 2027 में विधानसभा चुनाव पंचायत चुनाव और सहकारिता चुनाव में निश्चित ही जिले में भाजपा जीतेगी यही मेरा संकल्प है उन्होंने कहा बूथ अध्यक्ष से लेकर युवा मोर्चा में मंडल अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष रहते हुए भी कार्य किया है जिसके बाद अब दो बार जिला अध्यक्ष बनाकर पार्टी ने मेरे ऊपर विश्वास जताया है।



