नगर निगम में फिर चलाया अतिक्रमण क्रियाशाला

नगर निगम में फिर चलाया अतिक्रमण क्रियाशाला

स्थान – हल्द्वानी

रिपोर्टर – पंकज सक्सेना

हल्द्वानी में नगर निगम के द्वारा लगातार सड़क और हाईवे पर किए जा रहे अतिक्रमण के खिलाफ नगर आयुक्त रिचा सिंह के द्वारा लगातार अतिक्रमण अभियान जारी है जिसके चलते आज नगर आयुक्त ने क्रियाशाला आम पड़ाव और बरेली रोड से अवैध रूप से किए गए कब्जों से अतिक्रमण को हटाया |

वही सुशीला तिवारी चिकित्सालय नैनीताल बाईपास के रोड के बाहर लगे फल सब्जी के बड़े-बड़े अतिक्रमण को नगर आयुक्त सहायक ने संयुक्त रूप से अभियान चलाते हुए सड़कों पर किए गए अतिक्रमण को साफ किया वही नगर आयुक्त रिचा सिंह का कहना है कि जिस प्रकार से प्रशासन के द्वारा पहले ही लोगों को निर्देशित किया गया था कि कोई भी व्यक्ति सड़क पर अवैध रूप से अतिक्रमण नहीं करेगा अगर अतिक्रमण करता हुआ पाया गया तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी | लेकिन क्रियाशाला पर लंबे समय से एकीकरण करने की शिकायती आ रही थी इनको कई बार चेतावनी भी दी गई लेकिन इन लोगों ने उस बात को अनदेखा कर दिया |

जिसके चलते आज बड़ी कार्रवाई करते हुए क्रियाशाला के पास से अतिक्रमण को हटाया गया क्योंकि लोगों का कहना है कि यह लोग चलते लोगों को भी परेशान करते थे किसी भी प्रकार का नगर निगम हल्द्वानी में अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अतिक्रमण करता हुआ कोई व्यक्ति पाया गया तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई होगी वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निगम के द्वारा क्रियाशाला के पास से जो यह अतिक्रमण हटाया गया बहुत ही सराहनीय काम किया है कि यह लोग यहां पर आते-जाते लोगों के साथ बस चलो की गुंडागर्दी भी करते थे और उनके यहां पर मनोवली चल रही थी |