कालसी क्षेत्र में एक बार फिर मानवता शर्मशार नाले में पड़ा मिला नवजात का शव

कालसी क्षेत्र में एक बार फिर मानवता शर्मशार नाले में पड़ा मिला नवजात का शव

स्थान – विकासनगर

कालसी के हरिपुर स्थित यमुना पुल के नीचे यमुना नदी के किनारे पर नाले में एक नवजात शिशु का शव पड़ा हुआ मिला है।

सूचना प्राप्त होने पर थाना कालसी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और एक नवजात शिशु ( जिसका लिंग स्पष्ट नही है ) उम्र असामयिक वजन 700 ग्रा0 जिसके शरीर पर प्लीजिंटा लगा हुआ था यमुना नदी के किनारे पर पडा था उसे मौके से कब्जे मे लेकर तुरंत CHC विकासनगर ले जाया गया। जहां चिकित्सक द्वारा उक्त नवजात शिशु को पूर्व से मृत होना बताया ।

पंचायतनामा व पोस्टमार्टम की आवश्यक कार्रवाई के बाद शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे है पुलिस क्षेत्राधिकारी विकासनगर बी एल शाह निकाह की क्षेत्र में यह दूसरी घटना सामने आई है संबंधित प्रकरण मेंअभियोग पंजीकृत किया गया है और घटना के सभी बिंदुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है|