रानीखेत चिकित्सालय में मिनिस्टीरियल कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार जारी

रानीखेत चिकित्सालय में मिनिस्टीरियल कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार जारी

रिपोर्ट – संजय जोशी
स्थान – रानीखेत

उत्तराखंड मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्टीरियल एसोसिएशन के आहवान पर रानीखेत चिकित्सालय में मिनिस्टीरियल कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार जारी है।

बुधवार चिकित्सालय परिसर में कर्मचारियों ने धरना दिया तथा नारेबाजी की। प्रांतीय उपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि संवर्ग के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी से वरिष्ठ सहायकों के समस्त रिक्त पदों पर यथास्थान पदोन्नति करे जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मार्च माह में बच्चों की बोर्ड परीक्षाएं जारी है।

उन्होंने कहा कि मार्च माह के बाद पृथक से आदेश निकालकर तैनाती की जाय तथा अधिसंख्यक कनिष्ठ सहायको का समायोजन किया जाय ।

कार्य बहिष्कार करने वालों में पवन तिवारी, नवीन जुयाल, अभय कुमार तथा मनीष तिवारी शामिल रहे|