

रिपोर्ट – अकरम चौधरी

स्थान -बाजपुर / उधमसिंह नगर

बाजपूर मे तहसील दिवस के चलते जनता दरबार मे जब एक पीड़ित पिता अपने मासूम बच्चे की कटी हुई अंगुलियां लेकर न्याय की गुहार लगाने के लिए जनता दरबार पहुँचा। बहा मौजूद लोगो का कलेजा कांप उठा


आपको बता दें कि सुल्तानपुरपट्टी सरताज आलम के पुत्र का काशीपुर के निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया था
सरताज़ आलम द्वारा उपचार के समय अस्पताल की लापरबाही का आरोप लगाते हुए बताया उसके बच्चे के हाथ में केनुला लगाया गया था केनूला लगाने के बाद बच्चे की हाथ की सूजन इतनी बढ़ने लगी जिस पर बहा मौजूद डॉक्टर ने कई चीरे लगाए


अस्पताल से डिस्चार्ज होने के कुछ दिनों बाद बच्चे के हाथ की अँगुलियो ने काम करना बंद दिया तो इसकी सूचना अस्पताल को दी गयी। जब अस्पताल पहुँचकर प्रबंधन से बात की गयी तो उनके द्वारा पीड़ित पिता के साथ दुर्व्यवहार किया गया। स्थिति इतनी भयावह हो गई कि बच्चे के हाथ की सारी अंगुलियां काटनी पड़ी। पीड़ित पिता द्वारा जिसकी शिकायत कोतवाली में दी गई

एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी को भी अवगत कराया गया लेकिन शासन प्रशासन द्वारा जब किसी तरह की मदद नहीं मिली तो आज तहसील दिवस के चलते जनता दरबार में पिता अपने बच्चे की कटी हुई अंगुलियों को लेकर एडीएम पंकज कुमार उपाध्याय के सामने जा पहुँचा और पूरी घटना के बारे में अवगत कराया।
इस दौरान एडीएम ने मामले का संज्ञान लेते हुए जल्दी कार्रवाई करते हुए पीड़िता को न्याय दिलाने की बात कही।


