भारत मैच जीत कामना

भारत मैच जीत कामना

स्थान – हरिद्वार

रिपोर्ट – मनोज कश्यप

इंडिया-ऑस्ट्रेलिया के सेमीफाइनल का आज पूरा देश बेसब्री से इंतजार कर रहा है।

धर्मनगरी हरिद्वार में इंडिया-ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल को लेकर क्रिकेट प्रेमी हरिद्वार के प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम में इंडिया की जीत के लिए भगवान भोलेनाथ और हनुमान जी के शरण में पहुंचे और भारत की टीम की जीत की कामना की।

इस दौरान प्राचीन अवधूत मंडल के श्री महंत स्वामी रूपेंद्र प्रकाश ने कहा कि जिस तरह से अब तक इंडिया ने सभी मैच जीते है हमने भगवान भोलेनाथ से कामना की है कि आज भी इंडिया टीम का साथ दे और सेमीफाइनल में इंडिया को जिताए।

वहीं समाजसेवी विशाल गर्ग ने कहा कि आज मंगलवार के दिन भगवान हनुमान की शरण में आकर कामना की है कि वह इंडिया के सारे विघ्न हरे और उन्हें आज सेमीफाइनल जीता है उन्होंने कहा कि जिस तरह से अब तक इंडिया सभी मैच जीते आई है इस तरह आज ऑस्ट्रेलिया को भी बुरी तरह इंडिया हराए और फाइनल में भी जीत दर्ज करें इसी की कामना हमारे द्वारा आज की गई है।