एक-सौ से उपर बकरीयां बर्फ में दफन

एक-सौ से उपर बकरीयां बर्फ में दफन

रिपोर्ट- नदीम परवेज़ धारचूला
स्थान – पिथोरागढ़

धारचूला पिथौरागढ़ के उच्च हिमालय क्षेत्र में बर्फबारी से चौदस वैली के गुमिकांग के चारागाह में स्थानीय भेड़ पालकों को भारी नुकसान हुआ है।

बर्फबारी के कारण स्थानीय चरवाहों की बकरिया एक ही स्थान में सैकोडो की संख्या में जिन्दा दफ़न हो गयी वहीं पेड़ो के टूटने से भी बकरिया ज्यादा हताहत हुई है।
सोसागावं के पस्ती निवासी अशोक बरती के 21। बकरिया मर गई है,
वहीं प्रेम सिंह धामी के 17 बकरिया मर गई है। तथा दान सिंह बुदियाल के 6,बकरिया मर गई 25। बकरिया अभी भी लापता हैं।


जनक सिंह बुदियाल के 32 बकरिया गायब है तथा 3 बकरिया के शव मिले हैं। 5 बकरिया घायल है। जनक सिंह भंडारी के 22। बकरिया लापता है 5। बकरियों के शव मिले हैं व 7 घायल है। आज सभी काश्तकारों के संग चरवाहे जान बचाकर धारचूला पहुंचे।काश्तकार अशोक बरती ने कहा कि देर शाम उनके 5 और घायल बकरिया भी मृत्यु हो गयी।
दान सिंह बुदियाल ने कहा कि सभी बकरियों का तत्काल पोस्ट मार्टम होनी चाहिए।


तथा गरीब काश्तकारों को पशुधन की भारी हानि हुई हैं। उन सब को तत्काल मुआवजा मिलनी चाहिए। सभी काश्तकारों ने उपजिलाधिकारी से मुलाकात कर जिलाधिकारी एवं सरकार को ज्ञापन भेजा पशु चिकित्सालय धारचूला के डॉक्टर तन्मय तिवारी ने गुमिकांग जाकर निकाले गए पशुओं का पोस्टमार्टम किया। पटवारी सोसा विमला रावत ने मौका मुआयना किया अभी कागज़ी कार्यवाही चल रहीं हैं।