पहाड़ में बाहरी लोगों का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं होगा पहाड़ बचाने के लिए एक और आंदोलन की जरूरत – हरीश रावत

पहाड़ में बाहरी लोगों का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं होगा पहाड़ बचाने के लिए एक और आंदोलन की जरूरत – हरीश रावत

स्थान – रानीखेत

पहाड़ी आर्मी की पहाड़ी हिंदू सशक्तिकरण अभियान यात्रा रानीखेत पहुंची । रानीखेत पहुंचने पर गांधी चौक पर नुक्कड़ सभा में पहाड़ी आर्मी के संस्थापक अध्यक्ष हरीश रावत ने कहा कि 25 वर्षों में राजनैतिक पार्टियों ने प्रदेश को गर्त में धकेल दिया ।मूलभूत समस्याओं में काम करने के बजाय प्रदेश में उलजुलूल कानून थोपे जा रहे है । उन्होंने कहा पहाड़ विरोधी लोग सजग रहें ।अब पहाड़ का व्यक्ति बाहरियों का अतिक्रमण बिल्कुल सहन नहीं करेगा । प्रदेश में जो बाहरी लोग दादागिरी गुंडागर्दी कर रहे है उनका मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा । अब राजनीति,सामाजिक,आर्थिक क्षेत्रों में बाहरियों के कब्जे छुड़ाने का समय है राज्य एक बड़ा आंदोलन और मांग रहा है जिसके लिए राज्यवासी तैयार रहे ।


उन्होंने कहा पहाड़ी आर्मी सशक्त भू कानून, मूल निवास, गो माता को राज्य माता का दर्जा देने, पहाड़ की भाषा और त्योहारों को सरकारी मान्यता देने की मांग कर रहे है। हरीश रावत ने कहा कि नदियों ,जंगल और पर्यावरण का अवैध दोहन रोकने, नशे से पहाड़ को बचाने, यूसीसी, लिव इन रिलेशन को कानूनी मान्यता देकर पहाड़ी हिंदू संस्कृति को तहस नहस करने का कानून है । जिसका पहाड़ी आर्मी विरोध करती है। उन्होंने कहा कि बाहरी क्षेत्र के लोगों को प्रदेश में सरकारी योजनाओं का लाभ देकर पहाड़ी हिंदूओं की नौकरी, भूमि संसाधन आदि छीने जा रहे हैं।


उन्होंने कहा सदन में वित्तमंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल द्वारा जिस अभद्र भाषा में पहाड़ी समाज को गाली दी वह हम पहाड़ियों के लिए असहनीय है जिसके लिए माफी नाकाफी है ।या तो यह लोग प्रेम से हमारी संस्कृति के साथ रहे , या प्रेम से राज्य छोड़ दें ।यदि हमारे संसाधनों को,अस्मिता को छेड़ोगे, गलत नजर डालोगे तो फिर हम छोड़ेंगे नहीं । यह देवभूमि वीर भूमि भी है।
संयोजक विनोद शाही ने बताया यात्रा का मुख्य उद्देश्य पहाड़ी हिन्दूओ को सशक्त करना है संस्कृति से,संसाधनों से और रोजगार से।हमारी यह यात्रा पूरे प्रदेश में चलेगी जिसका कुमाऊं में प्रथम चरण का समापन 9 मार्च को हल्द्वानी में होगा।दूसरे चरण की यात्रा गढ़वाल में होगी जिसमें जिला मुख्यालय और सभी चौक चौराहों पर नुक्कड़ सभा की जाएगी और लोगों को अपने सांस्कृतिक और सभ्यता के लिए जागरुक करेंगे।


फौजी भुवन पांडे ने कहा आज राज्य बचाने के लिए इस आंदोलन की अति आवश्यकता हो गई है।

रानीखेत में गांधी चौराहे पर जोरदार नारेबाजी कर वित्त मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल का पुतला फूंका गया । संगठन से जुड़े लोगों ने कहा जो पहाड़ विरोधी होगा उसका हश्र बुरा होगा ।
इस दौरान में मोहन कांडपाल, भूपेंद्र जोशी, संजय गोस्वामी,कैप्टन बलवंत सिंह खेतवाल, प्रकाश पांडेय राहुल कुमार, भगवंत सिंह राणा,गौरव गोस्वामी ,विनोद नेगी, गिरीश नाथ गोस्वामी आदि मौजूद रहे।