गोलीकांड का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में तीन आरोपी गिरफ्तार

गोलीकांड का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में तीन आरोपी गिरफ्तार

स्थान – मंगलौर, हरिद्वार

मंगलौर कोतवाली के लंढौरा में 28 फरवरी को हुए गोलीकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस वारदात में शामिल तीन बदमाश गिरफ्तार कर लिए गए हैं, जिनमें से एक मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल हो गया।

पुलिस के मुताबिक, पैसे के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में बदमाशों ने इकराम और ताजिम नाम के दो भाइयों पर फायरिंग की थी, जिसमें इकराम की मौत हो गई थी। घटना के बाद से पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी।

2 मार्च की आधी रात पुलिस चेकिंग के दौरान संदिग्ध बाइक सवारों को रोकने की कोशिश की गई, तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश को घायल कर दिया और भाग रहे दो अन्य को घेराबंदी कर दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में सन्नी उर्फ प्रशांत (घायल), अंकुश उर्फ रांझा और अभिषेक उर्फ रोबिन शामिल हैं। इनके पास से तीन तमंचे और कारतूस बरामद किए गए हैं। तीनों पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।