

स्थान – कोटद्वार

संवान्दाता – दलीप कश्यप

एसएसपी पौड़ी के द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुडदंग करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाकर कढ़ी कार्यवाही करने के लिए जनपद के सभी थाना प्रभारीयो को निर्देश दिए गए है।


जिसके तहत थानाध्यक्ष रिखणीखाल संतोष पैथवाल के द्वारा थाने पर ऐसे मामलों में त्वरित कार्यवाही करने के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है जिसमें देर शाम रिखणीखाल से सूचना प्राप्त हुई की रिखणीखाल में कुछ लोग शराब पीकर हंगामा कर रहे हैं जिस पर थानाध्यक्ष ने त्वरित पुलिस टीम को मौके पर भेजा तो पुलिस टीम ने देखा की कस्बे में तीन लोग शराब पीकर हुड़दंग कर रहे है जिस पर पुलिस ने तीनों हुड़दंगियों को BNNS की धाराओं मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया।


पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही करते हुए तीनों अभियुक्तों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रिखणीखाल में मेडिकल कराया गया जहां पर तीनों हुड़दंगियों के द्वारा शराब पीने की पुष्टि हुई है तत्पश्चात आज उक्त हुड़दंगियों को परगना मजिस्ट्रेट लैंसडाउन न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

इस अवसर पर थानाध्यक्ष ने बताया की थाना क्षेत्र में शराब पीकर हुड़दंग ओर हंगामा करने वाले हुड़दंगियों को बख्शा नहीं जाएगा और हंगामा करने वाले ऐसे लोगों पर कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी।


