


स्थान – लालकुआँ
रिपोर्टर :- मुन्ना अंसारी

नैनीताल जिले के लालकुआँ कोतवाली में तैनात वरिष्ठ उपनिरीक्षक हरेंद्र सिंह नेगी को पदोन्नति मिलने के बाद लालकुआँ पहुँचे एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने उन्हें स्टार लगाकर शुभकामनाएं दी।


बताते चलें कि शासन ने प्रदेश भर में 27 उपनिरीक्षकों को पदोन्नत करते हुए इंस्पेक्टर बनाया है जिसके तहत हरेंद्र सिंह नेगी को एसपी सिटी ने तीसरा स्टार लगाकर शुभकामनाएं दी और कहा कि पदोन्नति होना अपने आप में एक गर्व का पल होता है इसलिए उन्होंने कोतवाली पहुंचकर हरेंद्र नेगी को स्टार लगाया हैं।


वही लालकुआं शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि सुरक्षा के दृष्टिगत नगर पंचायत लालकुआँ के सहयोग से शहर भर में 20 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं जिनकी लागत लगभग 11 लाख रुपए है अब सीसीटीवी कैमरों की मदद से अपराधी किस्म के लोगों को पकड़ने में काफी आसानी होती है


इसके अलावा कुछ संवेदनशील क्षेत्रों का भी सर्वे किया जा रहा है जिसमें जनसहयोग से अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए जायेंगे। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक दिनेश फर्त्याल भी मौजूद रहे।


