

स्थान – जसपुर
रिपोर्टर – प्रदीप श्रीवास्तव

गत दिवस कांवड़िये- जीतू पुत्र सतवीर निवासी गांगूवाला थाना जसपुर द्वारा हरिद्वार से जल लाकर सुभाष चौक के पास जल को सड़क किनारे रख नहाने के लिए गया था! एसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा कांवड़िये का जल चोरी कर लिया गया ,


जल चोरी होने के उपरांत भावना से आहत होकर 30-40 कांवड़िये सुभाष चौक पर बैठ गए, और तुरंत चोर के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग को लेकर नारे बाजी करने लगे !


उक्त घटना की सूचना मिलने के पश्चात प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जसपुर जगदीश सिंह ढकरियाल समस्त थाना फ़ोर्स के साथ मौके पर पहुंचे ।
कोतवाली जसपुर पुलिस द्वारा तुरंत कार्यवाही करते हुए घटनास्थल के आस – पास लगे कमरों का अवलोकन कर संदिग्ध चोर की फ़ोटेज़ निकालकर , मुखबिर की मदद से जल चोरी करने वाले, राजेश पुत्र स्व जितेंद्र निवासी वी आई पी कालोनी जसपुर उम्र 65 वर्ष को घर से पकड़कर चोरी हुआ जल बरामद किया गया!

राजेश सिंह मानसिक रूप से कमजोर मंदबुध्दि को उपस्थित कांवड़ियों व स्थानीय लोगो की मदद से रोड से हटाकर शांति व्यवस्था क़ायम कर क़रीब 02 घण्टे में कांवड़िये जीतू को पिट्ठू कावड़ सुपुर्द कर अग्रिम यात्रा के लिया रवाना किया गया!

पुलिस द्वारा मामले में तुरंत तत्परता दिखाकर सीसीटीवी अवलोकन व मामले को सुलझाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की गई! स्थानीय लोगो द्वारा जसपुर पुलिस की तत्परता की भूरी-भूरी प्रशंसा की गई!।


